ग्रेटर नोएडा में दरोगा गुलाब सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में दरोगा गुलाब सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा में दरोगा गुलाब सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Tricity Today | दरोगा गुलाब सिंह

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर से बड़ी खबर है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस पर बड़ा दाग लगा है। ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक-वन में तैनात सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा है। टीम ने सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। दरोगा गुलाब सिंह 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए हैं।

मामले को रफा-दफा करने के लिए मांगी रिश्वत
बताया जा रहा है कि एक मामले को रफा-दफा करने के लिए दरोगा 4 लाख रुपए की रिश्वत ले रहा था। उसी दौरान एंटी करप्शन टीम ने दरोगा गुलाब को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल उसको पूछताछ के लिए ले जाया गया है।

ग्रेटर नोएडा में दरोगा गुलाब सिंह रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
गौतमबुद्ध नगर पुलिस पर बड़ा दाग लगा है। ग्रेटर नोएडा में थाना ईकोटेक वन में तैनात सब इंस्पेक्टर को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक मेरठ से आई एंटी करप्शन टीम ने छापा मारा है। टीम ने सब इंस्पेक्टर को पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया था। दरोगा गुलाब सिंह 4 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए हैं। मिली जानकारी के मुताबिक सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह को भ्रष्टाचार निवारण संगठन ने रोहन मोटर्स के पास से गिरफ्तार किया गया है। गुलाब सिंह को यहां ट्रैप के जरिए रिश्वत लेने के लिए बुलाया गया था। एंटी करप्शन की टीम उन्हें सूरजपुर कोतवाली में लेकर गई। वहां एफआईआर दर्ज करवाई गई है। मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा में रहने वाले रिटायर्ड इंडियन नेवी के कमांडर राजीव सरदाना से सब इंस्पेक्टर ने 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। कमांडर ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन से संपर्क किया। संगठन ने रिटायर नेवी कमांडर को कैमिकल लगाकर 4 लाख रुपये दिए। इस 4 लाख रुपयों के साथ टीम ने सब इंस्पेक्टर गुलाब सिंह गिरफ्तार कर लिया।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.