कार्रवाई के बजाय मृतक का चरित्र प्रमाण-पत्र बना रही थी ग्रेटर नोएडा पुलिस, इसलिए हुआ मर्डर

हत्या का जिम्मेदार कौन? कार्रवाई के बजाय मृतक का चरित्र प्रमाण-पत्र बना रही थी ग्रेटर नोएडा पुलिस, इसलिए हुआ मर्डर

कार्रवाई के बजाय मृतक का चरित्र प्रमाण-पत्र बना रही थी ग्रेटर नोएडा पुलिस, इसलिए हुआ मर्डर

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा सुखपाल हत्याकांड

Greater Noida News : शहर के दादरी थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की गुरुवार की सुबह गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। इस व्यक्ति पर करीब 26 दिन पहले भी गोली चली थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। जिसकी वजह से आज इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया। पहले जब गोली चली थी तो पुलिस ने मृतक का चरित्र प्रमाण-पत्र बना दिया। अगर चरित प्रमाण-पत्र बनाने की बजाय एक्शन लेती तो आज सुखपाल अपने परिवार के बीच में होता।

26 दिन पहले चली थी गोली
दरअसल, कासना में रहने वाले 40 वर्षीय सुखपाल पर करीब 26 दिन पहले गोली चली थी। वह वारदात कासना में हुई, लेकिन उसमें सुखपाल बच गया था। आरोपियों से बचते-बचाते सुखपाल अपने थाने कासना पहुंचा और वारदात के बारे में बताया, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय मृतक को उल्टा टांग दिया।

पुलिस ने गोली चलने वाली बात पर कहा था, "तुम झूठ बोल रहे"
उस दौरान पुलिस ने पीड़ित से कहा था, "तुम झूठ बोल रहे हो। तुम्हारे ऊपर कोई गोली नहीं चली। मौके से कोई खोखा भी नहीं मिला और ना ही किसी ने गोली चलाते हुए देखा था। अगर गोली चलती तो किसी को सुनाई देती। तुम्हारे ऊपर चलाई गई गोली की आवाज किसी को सुनाई भी नहीं दी। इसलिए तुम झूठ बोल रहे हो।" पुलिस ने 16 दिसंबर को हुई घटना पर एक्शन लेने के बजाय उल्टा कह दिया कि तुम्हारे अवैध संबंध है। 

"अब क्या कार्रवाई होगी"
पीड़ित ने करीब 26 दिन पहले पुलिस से मदद मांगी थी, लेकिन पुलिस ने कोई एक्शन नहीं लिया। जिसकी वजह से आज गुरुवार को सुखपाल की दादरी में गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। कहा जा रहा है कि अगर पुलिस पहले से एक्शन ले ली थी तो आज सुखपाल अपने परिवार के बीच में होता। सुखपाल के परिजनों का कहना है, "खोखा भी मिल गया और हत्या भी हो गई। गोली भी मिल जाए और हत्या भी हो गई। अब जिम्मेदार पुलिस वालों पर क्या कार्रवाई होगी।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.