अरिहंत आर्डेन सोसायटी के पोडियम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

ग्रेटर नोएडा वेस्ट : अरिहंत आर्डेन सोसायटी के पोडियम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

अरिहंत आर्डेन सोसायटी के पोडियम पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Tricity Today | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

Greater Noida West : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित अरिहंत आर्डन सोसाइटी की एओए कल्चरल कमेटी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में योगाचार्य निशि सिंह ने 'वसुधैव कुटुंबकम' थीम के साथ योग करवाया है। सोसायटी के निवासियों ने हर्षोल्लास के साथ योग दिवस मनाया। 'वसुधैव कुटुंबकम' का सही अर्थ सार्वभौमिक भाईचारे और सभी प्राणियों के परस्पर जुड़ाव के सार को समाहित करता है।

योगाचार्य निशि सिंह ने योग के महत्व और योग के दैनिक जीवन पर होने वाले लाभों की सोसायटी के निवासियों को जानकारी दी। लोगों को स्वस्थ रहने के लिए उत्साहित किया। कार्यक्रम में करीबन 100 लोगों ने भाग लेकर योग और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई। वयस्क लोगो के साथ बुजुर्ग और बच्चों ने भी योग दिवस के अवसर पर योगाभ्यास किया। रेजिडेंट्स ने योग करने के लाभ ली जानकारी हासिल की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.