सीमा हैदर का लिंक PAK Army से तो नहीं, एनआईबी ने पूछताछ शुरू की

ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी प्रेमिका : सीमा हैदर का लिंक PAK Army से तो नहीं, एनआईबी ने पूछताछ शुरू की

सीमा हैदर का लिंक PAK Army से तो नहीं, एनआईबी ने पूछताछ शुरू की

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में पाकिस्तानी प्रेमिका

Greater Noida News : बताया जा रहा है कि ग्रेटर नोएडा में आई पाकिस्तानी महिला सीमा गुलाम हैदर का भाई पाकिस्तानी आर्मी में है। हालांकि इस बात का महिला ने इंकार किया है। फिलहाल ग्रेटर नोएडा पुलिस और सुरक्षा एजेंसी जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि अगर सीमा हैदर का भाई पाकिस्तानी आर्मी में हुआ तो मामला हाईकमान पर पहुंच सकता है। पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और उसके प्रेमी सचिन को भारत सरकार की सुरक्षा एजेंसी एनआईबी ने पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।  रोजाना 2-3 घंटे पब्जी गेम खेलती थी सीमा
पूछताछ के दौरान पता चला है कि सीमा हैदर की शादी 19 साल की उम्र में हो गई थी। उसके पति का नाम गुलाम हैदर है, जिससे 4 बच्चे पैदा हुए हैं। दोनों की शादी फरवरी 2014 में हुई थी। पूछताछ में सीमा ने बताया कि उसका पति गुलाम हैदर का कराची में टाइल्स लगाने का काम है। उसका पति 2019 में सऊदी अरब चला गया था। तब से गए अकेले रह रही थी। उसके बाद ही उसकी पब्जी गेम के माध्यम से जान-पहचान ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा में रहने वाले सचिन से हुई। पूछताछ के दौरान सीमा हैदर ने बताया कि वह रोजाना करीब 2 से 3 घंटा पब्जी गेम के माध्यम से सचिन से बातचीत करती थी।

पुलिस ने इन 3 लोगों को गिरफ्तार किया
ग्रेटर नोएडा के डीसीपी साद मियां खान ने बताया कि ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एक पाकिस्तानी महिला को गिरफ्तार किया है। यह पाकिस्तानी महिला अपने प्रेमी से मिलने ग्रेटर नोएडा आई। महिला की पहचान सीमा गुलाम हैदर पत्नी गुलाम हैदर पुत्री गुलाम रजा निवासी मोहम्मदपुर सिंध प्रांत पाकिस्तान के रूप में हुई है। महिला की उम्र करीब 27 वर्ष है। इसके अलावा महिला के प्रेमी को भी गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान 22 वर्षीय सचिन पुत्र नेत्रपाल सिंह के रूप में हुई है। जो रबूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित मीणा ठाकुराणा कस्बे का रहने है। फिलहाल वह अंबेडकरनगर में रहता था। इसके अलावा पुलिस ने नेत्रपाल सिंह को भी गिरफ्तार किया है, जो सचिन के पिता हैं।

कश्मीर और दुबई के बाद पहुंची ग्रेटर नोएडा
सीमा हैदर ग्रेटर नोएडा आने से पहले कश्मीर और दुबई भी गई थी। वहां से फिर नेपाल पहुंची और सोनौली बॉर्डर क्रॉस करके भारत में एंट्री ली। सीमा हैदर और उसके 4 बच्चों का पासपोर्ट पूछताछ करने वाली एजेंसियों को मिला हैं। सीमा हैदर ने पाकिस्तान में अपनी एक जमीन बेची, जिसके एवज में उसको 12 लाख रुपए मिले। जमीन बेचने के बाद पहले सीमा हैदर कश्मीर पहुंची। वहां से फिर कुछ समय के लिए दुबई गई। दुबई के बाद वह फ्लाइट के माध्यम से नेपाल पहुंची। खुफिया एजेंसी को पूछताछ के दौरान सीमा गुलाम हैदर ने बताया कि उसने नेपाल में करीब 3 लाख रुपए खर्च किए थे। जिसके बाद वह भारत आई।

सीमा का पति छोड़कर गया सऊदी अरब
पूछताछ के दौरान यह भी पता चला है कि सीमा हैदर का पति एक व्यापारी है। सीमा हैदर के मुताबिक उसका पति करीब एक साल पहले उसको छोड़कर सऊदी अरब चला गया। जिसके बाद सीमा अपने 4 बच्चों के साथ अकेली हो गई। सीमा हैदर की तीन बेटियां और एक बेटा है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.