ग्रेटर नोएडा की ईशा को मिली बेवफाई, दुबई में बैठा धोखेबाज पति

पति का दर्द सहने वाली सोनिया अख्तर अकेली नहीं : ग्रेटर नोएडा की ईशा को मिली बेवफाई, दुबई में बैठा धोखेबाज पति

ग्रेटर नोएडा की ईशा को मिली बेवफाई, दुबई में बैठा धोखेबाज पति

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida News : सोनिया अख्तर अकेली नहीं है पति का दर्द सहने के लिए। उसकी तरह एक और महिला ग्रेटर नोएडा में रहती है, जो अपने पति की बेवफाई की वजह से दर्द झेल रही है। इस महिला का नाम ईशा है। ईशा का पति करीब 10 साल पहले अपने मासूम बेटे को छोड़कर दुबई चला गया था। उसके बाद ईशा से उसके पति ने संपर्क तोड़ दिया। ईशा के पति का नाम राहुल है।

14 साल पहले राहुल से हुई थी शादी
ईशा का कहना है कि उसकी शादी करीब 14 साल पहले राहुल से हुई थी। राहुल और ईशा के बीच में काफी अच्छे संबंध थे। दोनों की शादी परिवार की रजामंदी के बाद हुई। ईशा का कहना है कि करीब 16 महीने पहले राहुल उसको छोड़कर दुबई चला गया। राहुल ने दुबई जाने के बाद ईशा से संपर्क तोड़ दिया। ईशा का कहना है कि अब उसका पति तलाक की बात कर रहा है। पीड़िता का आरोप है कि राहुल के किसी अन्य महिला से संबंध है। जिसकी वजह से उसका पति उसको छोड़ना चाहता है। ईशा ने अपने पति पर गैर कानूनी गतिविधियों में होने का भी आरोप लगाया है।

6 महीने से काउंसलिंग चल रही
ईशा इस मामले की शिकायत सूरजपुर कोतवाली में की है। पिछले 6 महीने से काउंसलिंग चल रही है, लेकिन काउंसलिंग के दौरान राहुल एक बार भी सूरजपुर कोतवाली नहीं आया। जिसकी वजह से ईशा ने सूरजपुर कोतवाली में अपने पति राहुल और ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

8 साल पहले सूरजपुर थाना क्षेत्र में रहते थे
राहुल मूलरूप से दिल्ली का रहने वाला है। राहुल और ईशा की शादी करी 14 साल पहले हुई थी। शादी के बाद राहुल की नौकरी नोएडा में स्थित एक आईटी कंपनी में लग गई। करीब 8 साल पहले दोनों सूरजपुर थाना क्षेत्र में स्थित एक कॉलोनी में आकर रहने लगे। दोनों के 10 साल का एक बेटा भी है।

झूठ बोलकर दुबई भागा पति
राहुल ने ईशा से कहा था कि उसकी एक अच्छी नौकरी लग गई है। नौकरी के लिए उसको दुबई के ओमान में जाना होगा। राहुल नौकरी के लिए दुबई में चला गया। राहुल ने अपनी पत्नी से वादा किया था कि वह एक महीने बाद वापस लौटेगा और उसको लेकर चला जाएगा, लेकिन अभी तक राहुल वापस नहीं लौटा। राहुल का यह भी कहना है कि जब तक उसका बेटा 18 साल का नहीं हो जाता, तब तक उसका खर्चा देगा। उसके बाद खर्चा देना बंद कर देगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.