ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में हुई बारिश, जानिए कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Weather Update : ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में हुई बारिश, जानिए कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

ग्रेटर नोएडा समेत कई इलाकों में हुई बारिश, जानिए कब तक पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Google Photo | Symbolic Photo

Greater Noida News : एनसीआर में लगातार ठंड बढ़ती जा रही है। बुधवार की सुबह ग्रेटर नोएडा और एनसीआर के काफी इलाकों में हल्की बारिश हुई। जिसके बाद मौसम अत्यधिक ठंड हो गया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। ज्यादा ठंड की वजह से बुजुर्ग और बच्चे परेशान है। बढ़ती ठंड की वजह से लोगों ने अपने घर से बाहर निकलना कम कर दिया है। डॉक्टर ने भी बच्चों और बुजुर्ग लोगों को घर में रहने की हिदायत दी है। 

करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चल रही हवा
मिली जानकारी के मुताबिक करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा कड़ाके की ठंड खत्म नहीं होने दे रही है। जिसका असर सबसे ज्यादा एनसीआर और आसपास के इलाकों में पड़ रहा है। पिछले करीब 15 दिनों से ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बढ़ती ठंड की वजह से लोग बीमार भी हो रहे हैं। बताया जा रहा है कि पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हो रही है, इस वजह से एनसीआर और वेस्ट यूपी के कड़ाके की ठंड है।

आने वाले समय में और ज्यादा पड़ेगी ठंड
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि जनवरी महीने में शायद ठंड से राहत नहीं मिलेगी। अगले महीने फरवरी में लोगों को ठंड से राहत मिल सकती है। वैज्ञानिकों को कहना है कि आने वाले समय में ठंड का प्रकोप और भी ज्यादा बढ़ सकता है। वहीं दूसरी तरफ डॉक्टर का कहना है कि कड़ाके की ठंड में गर्म पानी पीना बेहद अच्छा है। अगर बीमारी से बचाना है तो लोगों को गर्म पानी और गर्म चीजों का सेवन करना चाहिए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.