Tricity Today | रजा रजवी और सज्जाद रजवी भाजपा में शामिल
Greater News : दादरी देहात मंडल के शक्ति केंद्र संख्या-8 छौलस गांव महामहिम राष्ट्रपति के अभिभाषण संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यह आयोजन मंडल अध्यक्ष संजय भाटी की अध्यक्षता में जफर रजवी के आवास में किया गया।
भारतीय जानता पार्टी की दिलाई सदस्यता
इस बैठक के दौरान एडवोकेट शाह रजा रजवी और एडवोकेट सज्जाद रजवी को क्षेत्रीय संयोजक प्लानिंग विभाग वेस्ट यूपी मुख्य अतिथि प्रो.सुनील शर्मा व मंडल अध्यक्ष संजय भाटी ने मंडल के समस्त पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा का पटका पहनाया। फूल माला पहनाकर भारतीय जानता पार्टी की सदस्यता दिलाई। साथ ही दोनों नवनियुक्त कार्यकर्ताओं के उज्जवल भविष्य की कामना की है।
यह लोग रहे उपस्थिति
जिसमें मुख्य अतिथि प्रोफेसर सुनील शर्मा कोट (क्षेत्रीय संयोजक नीति विभाग भाजपा) और सभा का संचालन नरेन्द्र शर्मा ने किया। मंडल के पदाधिकारी भिकारी सिंह, जयवीर सिंह, सुन्दर बैसोया, श्रीपाल बरहेला, मोहम्मद हसन के साथ शक्ति केंद्र के सभी बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति के सदस्य सैंकड़ों की संख्या में लोग उपस्तिथ रहे।