मिहिर भोज कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम का नारा, जानें क्या बोले जेवर, नोएडा और लोनी के विधायक

दादरी में योगी : मिहिर भोज कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम का नारा, जानें क्या बोले जेवर, नोएडा और लोनी के विधायक

मिहिर भोज कॉलेज में गूंजा जय श्रीराम का नारा, जानें क्या बोले जेवर, नोएडा और लोनी के विधायक

Google Image | CM Yogi Adityanath

Uttar Pradesh : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज अपने गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर दादरी में स्थित मिहिर भोज पीजी कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में 12.12 करोड़़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसके तहत उन्होंने प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत राजकीय इण्टर कॉलेज दादरी, सद्भाव मण्डप, मिहिर भोज पीजी कॉलेज में तीन साईंस लैब के निर्माण की परियोजनाओं का शिलान्यास किया। श्यामा प्रसाद मुखर्जी रूर्बन मिशन के तहत 14 विद्यालयों में एक-एक कम्प्यूटर लैब की स्थापना, ग्राम खटाना व आनंदपुर में सामुदायिक केन्द्र के निर्माण की परियोजनाओं का लोकार्पण किया हैं। 

साथ ही उन्होंने शादी अनुदान योजना, दीनदयाल अन्त्योदय योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत ई-रिक्शा का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया। सीएम ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा का विधिवत् रूप से अनावरण किया। इस अवसर पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं सांसद डॉ महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेन्द्र नागर, प्रभारी परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, विधायक नोएडा पंकज सिंह, दादरी विधायक तेजपाल नागर, जेवर के विधायक धीरेन्द्र सिंह, एमएलसी श्रीचन्द शर्मा, वेस्ट यूपी के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बैनीवाल, जिलाध्यक्ष विजय भाटी, महानगर अध्यक्ष मनोज गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली समेत तमाम दूसरे प्रतिनिधि मौजूद रहे। पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिवाकर सिंह और पुलिस विभाग के अन्य वरिष्ठ अफसर भी उपस्थित रहे। 

पिछली सरकारों ने 24 करोड़ लोगों का शोषण कियाः एमएलए धीरेंद्र सिंह
इस मौके पर जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा, दादरी के मिहिर भोज कॉलेज में उपस्थित मेरे सभी सम्मानीय साथियों। हम सभी लोग प्रदेश के उस मुख्यमंत्री को सुनने आए हैं, जिसके नेतृत्व में इस प्रदेश की 24 करोड़ जनसंख्या को सुरक्षा मिली। जिसका शोषण पुरानी सरकारों ने किया था। आज उस प्रदेश की अर्थव्यवस्था देश में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। आज महिलाओं की सुरक्षा का विषय हो या औद्योगिक विकास का विषय हो, आपका क्षेत्र इस उत्तर प्रदेश के विकास का रास्ता बनने जा रहा है। आज मैं आप लोगों के बीच सिर्फ यही कहना चाहता हूं कि हमारे देश की संस्कृति ने विभिन्न भाषा और जातियों बावजूद इस देश को एकता के सुत्र में पिरोए रखा। इसीलिए कहा गया है कि, ‘यूनान मिस्र रोमां सब मिट गए जहां से, बाकी है अब भी लेकिन नामो-निशां हमारा।’ राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि है और हम सभी मिलकर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। इस आह्वान के साथ में नौजवानों से आग्रह करना चाहता हूं कि वे राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दें।

सपनों का उत्तर प्रदेश बन रहा हैः एमएलए पंकज सिंह
जनता को संबोधित करते हुए नोएडा के विधायक पंकज सिंह ने कहा, मंच और मेरे सामने बैठे सभी प्रबुद्ध और वरिष्ठ जनों को शीश झुका कर प्रणाम करता हूं। बारिश के बावजूद आप जिस तरह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का स्वागत करने आए हैं, वह हमारा हौसला बढ़ा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उत्तर प्रदेश सपनों का राज्य बनने की तरफ अग्रसर है। वर्षों पहले हम जैसी कल्पना करते थे, आज का यूपी वैसा ही है। राज्य की भाजपा सरकार जन कल्याण के कार्यों को बखूबी आगे बढ़ा रही है। शिक्षा से लेकर अर्थव्यवस्था तक के स्तर पर यूपी अलग पहचान बना रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र की भाजपा सरकार देश के विकास का खाका खींच रही है। हम सोचते थे कि एक दिन भारत इतना सक्षम हो, जो वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सके। फिर से दुनिया की अगुवाई करे। पीएम मोदी ने यह कर दिखाया है। आज पूरा विश्व भारत को देख रहा है। दुनिया की बड़ी हस्तियां भारत को सम्मान की नजरों से देख रही हैं। चाहे जेवर विधानसभा हो, दादरी या नोएडा, पूरे उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जीत हासिल करेगी और बहुमत की सरकार बनाएगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार के सभी वादे पूरे किए हैं। आज जुटी हुई भीड़ इस बात की गवाह है कि आप उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में पसंद करते हैं। इसके लिए उत्तर प्रदेश की जनता का आभार। 

सम्राट मिहिर भोज ने सनातन की रक्षा कीः नंदकिशोर गुर्जनर
कार्यक्रम में पहुंचे लोनी के विधायक नंदकिशोर गुर्जर ने जय श्रीराम के नारे के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने कहा, जाट, गुर्जर, राजपूत, ब्राह्मण, यादव सब सनातन संस्कृति के रक्षक हैं। आज एकजुट होकर सनातन धर्म के रक्षक सम्राट मिहिर भोज को याद कर रहे हैं। मुस्लिम आक्रमणकारियों के सबसे बड़े शत्रु मिहिर भोज थे। अरब आक्रमणकर्ताओं के कई दस्तावेजों में इसका प्रमाण मिलता है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए उन्होंने विदेशी मुस्लिम आक्रमणकारियों को रोका। हम सब उनके वंशज हैं। आज उनके प्रतिमा के अनावरण मौके पर हम सभी का आना गर्व की बात है। दादरी इतने बड़े कार्यक्रम का गवाह बना। बारिश के बावजूद आप सब इतने उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में आए हैं। खासतौर पर गुर्जर समुदाय के लोग पूरे जोश में हैं। आज बहुत गौरव का दिन है। क्षत्रिय समाज की रक्षा करता है। ब्राह्मण मार्ग दिखाता है। हम सब मनु महाराज की संतान हैं। हम सब को एकजुट रहना है। देश की 26 बिरादरी गुर्जर सम्राट मिहिर भोज के साथ खड़ी रहीं। उनका वंशज होना हम सबको गौरवान्वित करने वाला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.