ग्रेटर नोएडा के ललित भाटी पर जयंत चौधरी ने फिर जताया विश्वास, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव बने

जिम्मेदारी : ग्रेटर नोएडा के ललित भाटी पर जयंत चौधरी ने फिर जताया विश्वास, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव बने

ग्रेटर नोएडा के ललित भाटी पर जयंत चौधरी ने फिर जताया विश्वास, किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव बने

Tricity Today | ललित भाटी और जयंत चौधरी

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के निवासी ललित भाटी पर एक बार फिर राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष जयंत चौधरी और किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बलराज सिंह बिट्टू ने विश्वास जताया है। ललित भाटी को राष्ट्रीय लोक दल किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। यह जिम्मेदारी उनको किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बलराज सिंह बिट्टू ने सौंपी है।

राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया
बलराज सिंह ने ललित भाटी को नए पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए कहा, "आपकी पार्टी के प्रति निष्ठा और लगन को देखते हुए राष्ट्रीय लोकदल किसान प्रकोष्ठ आपको तत्काल प्रभाव से राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त करती है। हमें पूर्ण विश्वास है कि आप किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की नीतियों पर खरा उतरेंगे और जयंत चौधरी के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे।"

2018 में जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता
आपको बता दें कि ललित भाटी ग्रेटर नोएडा में स्थित गिरधरपुर गांव के निवासी हैं। ललित भाटी को 2018 में जयंत चौधरी ने राष्ट्रीय लोक दल में शामिल किया था। इससे पहले वह किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष और अनेक बड़ी जिम्मेदारी को निभा चुके हैं। अब एक बार फिर राष्ट्र लोकदल ने उन पर विश्वास जताते हुए किसान प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.