जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नए अंदाज में मनाया जन्मदिन, किया यह खास काम

PM Modi Birthday : जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नए अंदाज में मनाया जन्मदिन, किया यह खास काम

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने नए अंदाज में मनाया जन्मदिन, किया यह खास काम

Tricity Today | विधायक ने रबूपुरा स्थित गौशाला में जाकर गौवंशों को चारा खिलाया

Greater Noida : जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन नए अंदाज में मनाया। विधायक ने सुबह ही रबूपुरा स्थित गौशाला में जाकर गौवंशों को चारा खिलाया और वहां मौजूद कर्मचारियों को फल वितरित कर पीएम नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना की। इसके बाद धीरेंद्र सिंह ने जेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया। वहां मौजूद मरीजों की कुशलक्षेम जानी और उन्हें फल वितरित किए।

धीरेंद्र सिंह ने इस मौके पर कहा कि सशक्त भारत के निर्माण में पीएम ने जो नींव रखी, उसका प्रतिफल आप सभी को मिलना शुरू हो गया है। प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में भारत विश्व गुरु बनने की तरफ अग्रसर है। धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आज भारत देश ने पूरे विश्व में अपनी अलग पहचान बनाई है। कोरोना काल में पीएम नरेन्द्र मोदी से जो कार्य किया है, वो कोई और नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि आपदा के समय अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले, कोरोना वारियर्स का सम्मान हम सभी का दायित्व है।

आपको बता दें कि आज देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर पूरे देश में आज करोड़ों लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश समेत सभी राज्यों में उनका जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। शुक्रवार की सुबह 1:30 बजे तक पूरे देश में एक करोड़ से भी ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। यह अभियान आज शाम 5:00 बजे तक चलेगा। पूरे देश में हर 1 मिनट में 50,000 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.