धीरेन्द्र सिंह ने 107 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं दीं, बिजली आपूर्ति सुधरेगी, सड़कें होंगी चकाचक

जेवर वालों के लिए बड़ी खबर : धीरेन्द्र सिंह ने 107 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं दीं, बिजली आपूर्ति सुधरेगी, सड़कें होंगी चकाचक

धीरेन्द्र सिंह ने 107 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं दीं, बिजली आपूर्ति सुधरेगी, सड़कें होंगी चकाचक

Social Media | धीरेन्द्र सिंह ने किया निरीक्षण

Greater Noida News : जेवर विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों के लिए अच्छी खबर है। पूरे इलाके में बिजली आपूर्ति सुधारने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 107 करोड़ रुपये की विकास योजनाएं शुरू की गई हैं। इस पैसे से जेवर क्षेत्र की दो महत्वपूर्ण सड़कों का दोबारा निर्माण किया जाएगा। इलाके में बिजली की आपूर्ति सुधारने के लिए बड़ा पावर स्टेशन बनवाया जा रहा है। विधायक धीरेन्द्र सिंह ने शनिवार की शाम लोक निर्माण विभाग के इंजीनियरों के साथ सड़कों का जायजा लिया। रविवार की सुबह अफसरों के साथ पावर स्टेशन देखने पहुंचे।

Image

अलीगढ़ और बुलंदशहर से आती है बिजली
जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह ने रविवार को उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के अधिकारियों के साथ यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में बन रहे बिजली घर का दौरा किया। धीरेन्द्र सिंह ने कहा, "जेवर विधानसभा क्षेत्र में बिजली आपूर्ति जनपद अलीगढ़ के उसरह बिजलीघर और जनपद बुलंदशहर के खुर्जा इलाके में स्थित धरपा बिजलीघर से होती है। सिंचाई के दिनों और गर्मी के सीजन में जेवर क्षेत्र के लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। आजादी के इतने वर्षों बाद भी इतने बड़े इलाके को अपना बिजलीघर नहीं मिला। वर्ष 2019 में यहां 220 केवीए का बिजली घर बनाने की पैरवी की थी।"
Image

धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा, "मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की घोषणा के तहत इस बिजलीघर का निर्माण हुआ। एक समय तो ऐसा भी आया जब बिजलीघर के लिए सरकारी भूमि उपलब्ध नहीं हो पाई थी। तब मैंने यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह से वार्ता की। तब उन्होंने बिजलीघर बनाने के लिए निःशुल्क भूमि उपलब्ध कराई। बिजलीघर का शिलान्यास भी मैंने और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरूणवीर सिंह ने विधिवत किया था।"

जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा, "गर्मी का मौसम और धान की रोपाई आरम्भ होने वाली है। इसी को देखते हुए मैंने आज उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन के अधिशासी अभियंता पुनीत गुप्ता, अधीक्षण अभियंता रामपाल सिंह और उपखंड अधिकारी देवेन्द्र गुप्ता के साथ बिजलीघर के काम की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देशित किया कि हर हाल में माह जून 2022 तक यह बिजलीघर क्षेत्र को बिजली आपूर्ति करना सुनिश्चित करे।"

Image

दनकौर-सिकंदराबाद मार्ग 10 मीटर चौड़ा होगा
धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दनकौर से सिकंदराबाद मार्ग पर ट्रैफिक तेजी से बढ़ रहा है। इसकी चौड़ाई केवल 7 मीटर है। जिसकी वजह से इस व्यस्त मार्ग पर हादसों की आशंका बनी रहती है। ट्रैफिक जाम लगा रहता है। जेवर विधानसभा क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण इस मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किया जाएगा। करीब 17 किलोमीटर लम्बे इस मार्ग के चौड़ीकरण पर 29 करोड़ रुपए की धनराशि खर्च होगी। विधायक ने कहा, "सैंकड़ों ग्राम वासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। इस सड़क का निर्माण उत्तर प्रदेश लोक निर्माण विभाग करेगा। शनिवार को विभाग के अधिकारियों संग मार्ग का निरीक्षण किया है। इसके अलावा मांट ब्रांच की खेरली नहर के किनारे सड़क मार्ग बनाया जा रहा है। इससे जेवर क्षेत्र के तमाम गांव आपस में जुड़ जाएंगे। चुनाव से पूर्व इस मार्ग का निर्माण आरंभ करावाया गया था। शनिवार को खेरली नहर से ग्राम फजायलपुर तक इस सड़क का अधिकारियों संग निरीक्षण किया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.