जेवर की पॉड टैक्सी पूरी दुनिया में छोड़ेगी अपनी छाप, प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 621 करोड़ रुपए, अगले हफ्ते जारी होगा ग्लोबल टेंडर

आज की सबसे बड़ी खबर : जेवर की पॉड टैक्सी पूरी दुनिया में छोड़ेगी अपनी छाप, प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 621 करोड़ रुपए, अगले हफ्ते जारी होगा ग्लोबल टेंडर

जेवर की पॉड टैक्सी पूरी दुनिया में छोड़ेगी अपनी छाप, प्रोजेक्ट पर खर्च होंगे 621 करोड़ रुपए, अगले हफ्ते जारी होगा ग्लोबल टेंडर

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

Yamuna City : यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी से आज की सबसे बड़ी खबर आ रही है। यमुना सिटी में पॉड टैक्सी परियोजना एक क़दम और आगे बढ़ी है। यमुना अथॉरिटी से मिली जानकारी के मुताबिक पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट के लिए अगले सप्ताह ग्लोबल टेंडर जारी किए जाएंगे। आपको बता दें कि यमुना सिटी भारत का पहला और दुनिया का चौथा शहर होगा, जहां पर लोग पॉड टैक्सी का इस्तेमाल आवागमन के लिए करेंगे। इस प्रोजेक्ट की लंबाई भी सबसे ज्यादा होगी। अभी तक दुनिया के किसी शहर में इतना लंबा पॉड टैक्सी का रूट नहीं है। इस रूट की लंबाई 14.6 किलोमीटर होगी।

ऐसी पॉड टैक्सी दुनिया में पहली होगी
यमुना एक्सप्रेसवे इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉक्टर अरूणवीर सिंह ने गुरुवार को बताया कि यमुना सिटी में बनने वाली फ़िल्म सिटी और ज़ेवर के पास बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बीच सुगम आवागमन विकसित करने की योजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें पॉड टैक्सी प्रोजेक्ट भी शामिल है। भारत में पहली बार यहां पॉड टैक्सी का संचालन किया जाएगा।

14.6 किलोमीटर लंबे रूट पर 12 स्टेशन होंगे
यमुना सिटी में सेक्टर-35 से लेकर नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे तक 14.6 किलोमीटर लंबा पॉड टैक्सी रूप डेवलप किया जाएगा। इस पर 12 स्टेशन होंगे। पूरे रूट पर 112 पॉड टैक्सी का संचालन किया जाएगा। पॉड टैक्सी यमुना सिटी के आवास, औद्योगिक और संस्थागत सेक्टरों से होते हुए अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक जाएगी। पॉड टैक्सी का इस्तेमाल लोग एक सेक्टर से दूसरे सेक्टर में जाने के लिए कर सकेंगे। शहर के भीतरी हिस्सों से ज़ेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट तक पहुंचने के लिए भी पॉड टैक्सी का उपयोग किया जा सकेगा।

पूरे प्रोजेक्ट में खर्च होंगे 621 करोड़ रुपए
डॉक्टर अरुणवीर सिंह ने आगे बताया यह दुनिया का सबसे बड़ा पॉड टैक्सी रूट होगा। इससे पहले दुनिया के केवल 5 शहरों में पॉड टैक्सी का संचालन किया जा रहा है और यह छठा रूट होगा। ख़ास बात यह है कि भारत में पहली बार यहां पॉड टैक्सी का संचालन होगा। इस परियोजना पर यमुना अथॉरिटी 621 करोड़ रुपए खर्च करेगी। प्रोजेक्ट में 112 पॉड टैक्स शामिल होंगी। प्रत्येक पॉड टैक्सी में 6 यात्री एक साथ यात्रा कर सकेंगे। ख़ास बात यह है कि पॉड टैक्सी का संचालन ख़ुद यात्री कर सकते हैं। इसको रोकने और चलाने के लिए केबल बटन दबाने की आवश्यकता होगी।

यमुना सिटी बनी निवेशकों की पहली पसंद
आपको बता दें कि पिछले करीब एक वर्ष से जेवर में नोएडा अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट का निर्माण ज़ोर शोर से चल रहा है। अगले साल के आख़िर तक नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से हवाई यात्रा शुरू हो जाएगी। दूसरी ओर यमुना सिटी में तेज़ी से कंपनियों का संचालन शुरू हो रहा है। कई बड़ी कम्पनियां उत्पादन शुरू कर चुकी है। बड़ी संख्या में नई कंपनियों का निर्माण चल रहा है। आवासीय सेक्टरों में भी तेज़ी से गतिविधियां शुरू हो चुकी है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में पहले से ही कई कॉलेज, विश्वविद्यालय, नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी और बड़े शिक्षण संस्थान है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.