जीजा-साले बने दुश्मन, घरेलू विवाद में सड़क पर चलाए लाठी-डंडे, Video

Greater Noida : जीजा-साले बने दुश्मन, घरेलू विवाद में सड़क पर चलाए लाठी-डंडे, Video

जीजा-साले बने दुश्मन, घरेलू विवाद में सड़क पर चलाए लाठी-डंडे, Video

Tricity Today | Dadri Police Station

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र का एक वीडियो काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ बदमाश किस्म के लोग एक युवक को लाठी-डंडे से पीट रहे हैं। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की है। जिसमें पता चला है कि दोनों आपस में  जीजा-साले लगते है। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।  क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला दादरी थाना क्षेत्र का है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी के साथ वायरल हो रहा है, जिसमें दिख रहा है कि करीब पांच लोग एक युवक को सड़क पर गिराकर पीट रहे हैं। सड़क पर गिराकर युवक के ऊपर लाठी-डंडे बरसा रहे हैं। इसमें युवक को काफी गंभीर चोट लगी है। उसको इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रकाशित होने के बाद पुलिस ने एक्शन लिया और जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस को अहम जानकारी हाथ लगी है।

पुलिस ने लिया एक्शन
पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीड़ित दोनों एक ही समुदाय के लोग हैं। दोनों आपस में जीजा-साले लगते हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर दादरी कोतवाली में पूछताछ की जा रही है। जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित का इलाज पुलिस की निगरानी में चल रहा है। पुलिस का कहना है कि माहौल खराब करने जैसी सूचना भ्रामक और बेबुनियाद है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.