जेवर में बोले जितिन प्रसाद- इलाके का भविष्य संवारेगा निर्माणाधीन एयरपोर्ट

ग्रेटर नोएडा : जेवर में बोले जितिन प्रसाद- इलाके का भविष्य संवारेगा निर्माणाधीन एयरपोर्ट

 जेवर में बोले जितिन प्रसाद- इलाके का भविष्य संवारेगा निर्माणाधीन एयरपोर्ट

Social Media | प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद एवं विधायक धीरेन्द्र सिंह

Greater Noida : उत्तर प्रदेश सरकार में प्राविधिक शिक्षा मंत्री जितिन प्रसाद आज गौतमबुद्ध नगर के दौरे पर हैं। जिले में उन्होंने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में स्थित कु मायावती राजकीय महिला पॉलिटेक्निक में छात्राओं से शैक्षिक संवाद किया। इस दौरान उनके साथ जेवर के विधायक धीरेंद्र सिंह और दादरी के एमएलए तेजपाल नागर समेत पार्टी के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

छात्राओं को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा, नये भारत का एक नया मैप तैयार हो रहा है। भारत में क्या कहां हुआ है, कहां प्रगति हो रही है, कहां क्या करना है, यह तय किया जा रहा है। आगे क्या करना है, उसका भी नक्शा तैयार हो रहा है। उन्होंने कॉलेज की छात्राओं के बनाए गए तकनीकी मॉडलों का अवलोकन किया। बाद में जितिन प्रसाद ने दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर के आवास पर कार्यकर्ताओं से भेंट की तथा भाजपा के स्वर्ण नगरी स्थित कार्यालय पर वरिष्ठ पदाधिकारियों से वार्ता की।
        
अंत में कैबिनेट मंत्री जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह के रबूपुरा स्थित आवास पर पहुंचे। एमएलए ने उनका जोरदार स्वागत हुआ। दोनों नेताओं में काफी देर तक चर्चा हुई। उन्हंने वहां उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि "यहां के किसानों ने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए जमीन देकर बहुत बड़ा कार्य है। इस अभियान में एमएलए धीरेंद्र सिंह का अथक योगदान है। यह एयरपोर्ट इस क्षेत्र के लिए बहुत जरूरी था। आने वाले समय में जेवर में एयरपोर्ट की स्थापना के बाद यह क्षेत्र दिल्ली से भी बेहतर होगा। साथ ही उत्तर प्रदेश के विकास को पंख लगेंगे।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.