ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ शुरू हुई कालीबाड़ी दुर्गा पूजा, 200 स्कूलों के छात्रों ने लिया हिस्सा

Greater Noida : ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ शुरू हुई कालीबाड़ी दुर्गा पूजा, 200 स्कूलों के छात्रों ने लिया हिस्सा

ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ शुरू हुई कालीबाड़ी दुर्गा पूजा, 200 स्कूलों के छात्रों ने लिया हिस्सा

Tricity Today | ड्राइंग प्रतियोगिता के साथ शुरू हुई कालीबाड़ी दुर्गा पूजा

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता के आयोजन के साथ दुर्गा पूजा उत्सव शुरू हो गया है। ग्रेटर नोएडा शारदीय सांस्कृतिक समिति (जीएनएसएसएस) द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में शहर के कई स्कूलों के 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया। रविवार की सुबह आयोजित इस कार्यक्रम में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के बच्चों ने भाग लिया और देवी दुर्गा की तस्वीरें बनाईं।

23वां दुर्गा पूजा मना रहे
जीएनएसएस के महासचिव मणींद्र मंडल ने प्रतियोगिता को मिली जबरदस्त प्रतिक्रिया पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा, "हमें उम्मीद है कि हम बच्चों में रचनात्मक पहलू लाएंगे। साथ ही उन्हें हमारी सांस्कृतिक विरासत और परंपरा से अवगत कराएंगे।" आयोजन समिति की सदस्य बिदिशा दत्ता ने बताया कि ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी अपना 23वां दुर्गा पूजा मना रहा है। समारोह के दौरान कई सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जहां बंगाल की सांस्कृतिक विरासत की झलक देखने को मिलेगी।

अच्छी ड्राइंग बनने वाले छात्र होंगे सम्मानित
प्रसिद्ध कलाकारों ने ड्राइंग प्रतियोगिता को जज किया। प्रतियोगिता के जज राष्ट्रीय अकादमी विजेता कलाकार महमूद हुसैन ने कहा, "यह जीएनएसएस द्वारा एक उत्कृष्ट पहल थी। छात्र इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए उत्साहित थे। उन्हें विषय की अच्छी समझ थी और उन्होंने इसे अच्छी तरह से चित्रित किया।" बच्चों के चित्र 24 अक्टूबर तक मंदिर परिसर में प्रदर्शित किए जाएंगे।

दुर्गा की 14 फुट ऊंची प्रतिमा आई
समिति के सदस्य देवश्री मुखर्जी ने बताया कि इस बार 19 अक्टूबर से लेकर 25 अक्टूबर तक विशाल स्तर पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इसमें माता दुर्गा की 14 फुट ऊंची प्रतिमा बनाई गई है। मां दुर्गा की प्रतिमा को बंगाल के मशहूर कारीगरों ने बनाया है। वहीं से मूर्ति बनकर ग्रेटर नोएडा आ रही है। 

पूर्वी भारत की सांस्कृतिक देखने को मिली
समिति के सदस्य देवश्री मुखर्जी ने बताया कि इस दुर्गा पूजा की शुरुआत वर्ष 2001 में हुई थी। उसे समय ग्रेटर नोएडा के तत्कालीन सीईओ बृजेश कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया था। अभी बार 23वीं दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस महापर्व में लोगों को बंगाल, त्रिपुरा और असम की सांस्कृतिक देखने को मिलेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.