किसान एकता संघ ने किया यमुना प्राधिकरण का घेराव, रखी ये 8 मांगे

ग्रेटर नोएडा : किसान एकता संघ ने किया यमुना प्राधिकरण का घेराव, रखी ये 8 मांगे

किसान एकता संघ ने किया यमुना प्राधिकरण का घेराव, रखी ये 8 मांगे

Tricity Today | किसानों ने यमुना प्राधिकरण का घेराव किया

Greater Noida News : किसान एकता संघ के हजारों किसानों ने आज यमुना प्राधिकरण का घेराव किया है। किसानों ने प्राधिकरण के सामने अपनी 8 मांगे रखी। इस महापंचायत का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान, अध्यक्षता अध्यक्षता रंगलाल सिंह और संचालन राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रमोद शर्मा ने किया। महापंचायत गुरुवार सुबह 6 बजे से शुरू हुई और दोपहर तक हजारों किसान प्राधिकरण के बाहर एकत्रित हो गए। सभी किसानों ने एकत्रित होकर लिखित रूप से 8 मांगों को लेकर प्राधिकरण का घेराव किया। 

किसानों ने ये मांगे प्राधिकरण के सामने रखें 
राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान ने कहा कि किसानों को 64.7 प्रतिशत अतरिक्त मुआवज़ा, ईस्टर्न पेरिफेरल पर बने इंटरचेंज से प्रभावित किसानों को 3,640 रुपया प्रति वर्ग मीटर दिया जाए, किसानों को दस प्रतिशत आवासीय भूखंड बिना डेवलेपमेंट चार्ज के दिये जायें, बैकलीज पर लगे जुर्माने को तत्काल हटाया जाये तथा पुरानी आबादी व बैकलीज का निस्तारण तत्काल दिया जाए, किसानों के बच्चों को शिक्षण संस्थानों में निशुल्क प्रवेश तथा फीस में पचास प्रतिशत की छूट दी जाए, गांवों में पुस्तकालय व कढ़ाई, बुनाई, सिलाई केंद्र स्थापित किये जाएं, प्रभावित गांवों के क्षेत्र में बालिका इंटर कॉलेज की स्थापना की जाए। किसानों की आठ माँगों में से छः माँगों पर प्राधिकरण से सहमति बनी है। 

यह लोग रहे मौजूद 
इस मौके पर चौधरी बाली सिंह, गीता भाटी, रमेश कसाना, देशराज नागर, प्रमोद शर्मा, पप्पू प्रधान, अमित अवाना, कृष्ण बैंसला, मनीष बीडीसी, सतीश कनारसी,राकेश नागर, जगदीश शर्मा, पप्पे नागर, मनवीर नागर, आजाद अधाना, उम्म्मेद एडवोकेट, सुमित चपरगढ़, अरविंद सेकेट्री, अजब सिंह, बेगराज नागर, ओमबीर नागर, जग्गा अधाना, अमरीश महल प्रमोद हूण समेत हज़ारों किसान मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.