किसान एकता संघ ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, कासगंज में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध

Greater Noida : किसान एकता संघ ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, कासगंज में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध

किसान एकता संघ ने एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा, कासगंज में किसानों के ऊपर हुए लाठीचार्ज का किया विरोध

Tricity Today | किसान एकता संघ

Greater Noida  : मंगलवार को किसान एकता संघ के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची के नेतृत्व में एसडीएम उमेश चंद्र निगम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। इस दौरान संगठन के विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष पवन पतलाखेड़ा ने बताया कि कासगंज में एक धरने के कार्यक्रम में जाते हुए किसान नेताओ केे ऊपर भाजपा पदाधिकारियों ने जानलेवा हमला किया।  जब इसकेे विरोध में किसानों ने कासगंज कोतवाली में धरना दिया, तब पुलिस ने किसानों के ऊपर लाठीचार्ज कर दिया।

लाठीचार्ज के दौरान कई किसानों को लगी गंभीर चोटें 
लाठीचार्ज के दौरान कई किसानों को गंभीर चोटें आई हैं। जिसके विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश और किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान के आह्वान पर एसडीएम उमेश चंद्र निगम को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली चेची ने कहा कि इस घटना की किसान एकता संघ घोर निंदा कर मांग करता हैं कि भाजपा पदाधिकारियों के ऊपर तत्काल कार्रवाई कर तुरंत  गिरफ्तार किए जाएं। 

संघ आंदोलन में हुए कई लोग सम्मिलित 
जल्द दोषी अधिकारियों पर कार्यवाही की जाए। संयुक्त किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश, किसान एकता संघ आंदोलन के लिए बांधय होगा। इस मौके पर शौकत अली चेची, पवन भाटी पतलाखेड़ा, एडवोकेट संजीव चेची,ओपिंदर भाटी, सौरभ भाटी, अनुराग भाटी, कार्तिक शर्मा, सलीम अली, संजीव कुमार, राशिद खान, ओम खटाना, रवि भड़ाना, सहित आदि लोग मौजूद रहे। 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.