किसान मजदूर संघर्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, इन 7 मांगों को लेकर उठाई आवाज

Greater Noida : किसान मजदूर संघर्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, इन 7 मांगों को लेकर उठाई आवाज

किसान मजदूर संघर्ष ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा, इन 7 मांगों को लेकर उठाई आवाज

Tricity Today | किसान मजदूर संघर्ष ने निकाली ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा

Greater Noida News : आज 15 अगस्त 2024 को स्वतंत्रता दिवस पर किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा ने एमएसपी (मिनिमम सपोर्ट प्राइस) और स्वामीनाथन रिपोर्ट की मांग को लेकर एक ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा ग्रेटर नोएडा के जतन भाटी गोल चक्कर से पी-3 गोल चक्कर तक निकाली गई। इस यात्रा का नेतृत्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.विकास प्रधान ने किया और इसका आयोजन संयुक्त किसान मोर्चा के गैर-राजनीतिक आव्हान पर हुआ। यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टरों के साथ हजारों किसानों ने हिस्सा लिया। संगठन के राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने यात्रा के दौरान बताया कि यह आंदोलन किसानों की कई महत्वपूर्ण मांगों को लेकर है। जिनमें प्रमुख हैं-
  1. आंदोलनों में शहीद हुए किसानों के परिवारों को मुआवजा।
  2. किसानों पर लगाए गए मुकदमे वापस लिए जाएं।
  3. स्वामीनाथन आयोग का गठन।
  4. किसानों का संपूर्ण कर्ज़ा माफ़ किया जाए।
  5. एमएसपी पर कानून बनाया जाए।
  6. गौतमबुद्ध नगर में तीनों प्राधिकरणों द्वारा 10 प्रतिशत अतिरिक्त भूखंड मुआवज़ा दिया जाए।
  7. आबादी नियमावली और क्षेत्रीय युवाओं को उद्योगों में रोजगार की सुविधा सुनिश्चित की जाए।
किसानों को गुमराह कर रही सरकार
इस मौके पर संगठन के राष्ट्रीय प्रवक्ता ब्रजेश भाटी ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों को गुमराह कर रही है। हरियाणा सरकार पर आरोप लगाया कि वह किसानों के साथ गलत व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के बॉर्डर पर किसानों के प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की जा रही है, जो कि निंदनीय है।

ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में ये लोग मौजूद रहे
ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा में तेजवीर भगत, प्रताप नागर, विनय तालान, आलोक नागर, लोकेश भाटी, नासिर प्रधान, रवींद्र प्रधान, संजय कसाना, नरेंद्र भाटी, योगेन्द्र मावी, विनोद मलिक, ऋषि कसाना, हरेंद्र नागर, जुबैर भाटी, सुभम चेची, मनीष नागर, संदीप चंदीला, कन्नू चौधरी, रफीक़ क़ुरैशी, अब्दुल नईम, गोलू तवर, प्रमोद भाटी, प्रदीप भाटी, अनिल कसाना, निक्की भाटी, भारत नागर, प्रवीण भाटी, विपिन नागर, गौरव चौधरी, गोलू जितते, विपिन कसाना, आदेश गुर्जर, फिरे नागर, साजन शर्मा, उनमेश राणा, अरूण मथुरापुर, पवन सजीव, ललीत अरुण पुरी और मोहित भाटी सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.