चीनी स्लीपर सेल अड्डे मामले में क्लब की महिला मैनेजर को मिली जमानत, रिहा होते ही पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

ग्रेटर नोएडा : चीनी स्लीपर सेल अड्डे मामले में क्लब की महिला मैनेजर को मिली जमानत, रिहा होते ही पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

चीनी स्लीपर सेल अड्डे मामले में क्लब की महिला मैनेजर को मिली जमानत, रिहा होते ही पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

Tricity Today | Chinese Sleeper Cell Base

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा में अवैध तरीके से चीनी नागरिकों का अड्डा चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने काफी लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अब इस मामले में चाइनीज क्लब की महिला मैनेजर को गौतमबुद्ध नगर जिला न्यायालय ने जमानत दे दी है। जमानत मिलते ही महिला मैनेजर के वकील ने ग्रेटर नोएडा पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। कोर्ट ने महिला मैनेजर को देश ना छोड़ने और मोबाइल नंबर नहीं बदलने की शर्त पर जमानत दी है। इसके अलावा रविकुमार नटवरलाल की जमानत याचिका कोर्ट ने खारिज कर दी है। यानी कि अभी वह लुक्सर जेल में ही बंद रहेगा।

महिला मैनेजर के सामने कोर्ट से रखी ये शर्तें
ग्रेटर नोएडा के घरबरा गांव में एक चाइनीज गेस्ट हाउस अवैध रूप से चल रहा था। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जैसे ही पुलिस के आने की सूचना गेस्ट हाउस में रहने वाले लोगों को प्राप्त हुई तो तभी वहां से सभी लोग फरार हो गए। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने इस मामले में चाइनीज क्लब की महिला मैनेजर असम की निवासी एलन को गिरफ्तार कर कोर्ट के सामने पेश किया था। जहां से कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया था। अब जिला न्यायालय ने क्लब की महिला मैनेजर एलन को जमानत दे दी है। जमानत देते समय महिला मैनेजर के सामने अपना मोबाइल नंबर नहीं बदलने और देश नहीं छोड़ने की शर्त रखी है। जिसको महिला ने कबूल किया है।

महिला मैनेजर के वकील ने पुलिस पर लगाए यह आरोप
इस मामले में महिला मैनेजर के वकील ने बताया कि एलन का आरोपियों से कोई लेनादेना नहीं है। वह अस्थाई रूप से होटल में कार्य करती थी। इसके अलावा होटल में रहने वाले लोग क्या काम करते हैं, इससे उनका कोई लेनादेना नहीं है। वकील का कहना है ग्रेटर नोएडा पुलिस ने एलन को गलत तरीके से अवैध हिरासत में रखा था। पुलिस ने 24 जून को एलन को गिरफ्तार किया था और 27 जून तक अवैध तरीके से थाने में रखा था।

क्या है पूरा मामला
भारत-नेपाल बॉर्डर पर सीमा सशत्र बल ने 11 जून दो चीनी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया था। इनसे हुई पूछताछ में चौंकाने वाली बातें सामने आईं थी। दोनों चाइनीज घुसपैठिए ग्रेटर नोएडा में करीब 15 दिन तक रहकर गए थे और नेपाल बॉर्डर से वापस भाग रहे थे, तभी सीमा सशस्त्र बल ने गिरफ्तार किया। दोनों चीन से थाईलैंड होते हुए काठमांडू के रास्ते भारत आए थे। दोनों ने बताया कि नोएडा में अपने दोस्त के पास 15 दिनों तक रहे थे। यह जानकारी मिलने के बाद नोएडा पुलिस और इंटेलिजेंस ने आनन-फानन में उन लोगों का पता लगाया, जिनके पास दोनों चीनी घुसपैठ के 15 दिनों तक रहे। इसी सिलसिले में ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गुरुग्राम से दो गिरफ्तारी की थी। जिसमें एक चीनी नागरिक सु फाइ और दूसरी उसकी प्रेमिका है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.