भू-माफियाओं पर पत्रकार की जमीन हड़पने का आरोप, दखल देने पर मिली धमकी

Greater Noida News : भू-माफियाओं पर पत्रकार की जमीन हड़पने का आरोप, दखल देने पर मिली धमकी

भू-माफियाओं पर पत्रकार की जमीन हड़पने का आरोप, दखल देने पर मिली धमकी

Tricity Today | पत्रकार

Greater Noida News : भू-माफियाओं पर वरिष्ठ पत्रकार की करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा करने का आरोप है। नकली कागज बनाकर जमीन को भू-माफिया अपना बता रहे हैं। आरोप है माफियाओं ने वरिष्ठ पत्रकार और उसके परिवार को डरा धमका कर जमीन पर कब्जा कर लिया है। वरिष्ठ पत्रकार ने भू-माफिया के खिलाफ पुलिस को धोखाधड़ी की शिकायत दी है। दादरी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भू-माफियाओं ने बनाया नकली नक्शा
ग्रेटर नोएडा में लंबे समय से सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार और ग्रेटर नोएडा मीडिया क्लब के महासचिव साथ भू-माफियाओं ने कई बीघा जमीन हड़प ली है। वरिष्ठ पत्रकार ने बताया कि मूल रूप से दादरी थाना क्षेत्र के बील अकबरपुर के मूल निवासी है। यहां पर उनके परिवार की कृषि भूमि और आबादी की भूमि जीटी रोड और ईस्टर्न पेरिफेरल के निकट खसरा संख्या 407 व गांव के अन्य क्षेत्र में कुछ अन्य खसरा के रूप में स्थित है। जहां भू-माफियाओं उनकी पैतृक जमीन को भी बेचने की साजिश रच रहे है। भू-माफियाओं ने बगैर उनके परिवार से भूमि खरीदे साजिश कर उसका नक्शा बना लिया और अवैध रूप से भूमि को बेचने की साजिश रच डाली है।

बिल्डर पर लगाया आरोप
उन्होंने बताया कि जमीन पर कब्जा कर सर्वोत्तम वर्ल्ड ग्रुप बील अकबरपुर गांव में प्लॉटिंग कर रहा है। इसका विरोध उनके तरफ से किया गया। उन्हें सर्वोत्तम वर्ल्ड ग्रुप के अधिकारियों ने बताया कि जमीन पर प्लाटिंग बिल्डर की परमिशन पर की जा रही है। बिल्डर तरुण अरोड़ा के दम पर सर्वोत्तम वर्ल्ड ग्रुप के कर्मचारियों ने जमीन पर दखल न देने की बात कही है। पत्रकार को धमकी मिली है कि तरुण अरोड़ा और सर्वोत्तम बिल्डर का मालिक काफी पावरफुल हैं। अगर जमीन पर दखल देने की कोशिश की तो जान से मार दिया जाएगा। वहीं, इस मामले में पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.