बिलासपुर की चेयरमैन बनीं लता, भाजपा को दी करारी शिकस्त

गौतमबुद्ध नगर निकाय चुनाव परिणाम : बिलासपुर की चेयरमैन बनीं लता, भाजपा को दी करारी शिकस्त

बिलासपुर की चेयरमैन बनीं लता, भाजपा को दी करारी शिकस्त

Tricity Today | बिलासपुर की चेयरमैन बनीं लता

Greater Noida News : नगर निकाय चुनाव में परिणाम आने शुरू हो गए हैं। गौतमबुद्ध नगर में सबसे पहले बिलासपुर नगर पंचायत के लिए परिणाम आया है। निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता ने कामयाबी हासिल की है। उन्हें 1,888 वोट मिले हैं। लता ने भारतीय जनता पार्टी की सुदेश नागर को पराजित किया है। सुदेश नागर को 1,499 वोट मिले हैं। इस तरह लता 389 मतों से चुनाव जीत गयी हैं। लता के पति संजय चेची आम आदमी पार्टी के नेता रहे हैं। उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर विधानसभा का चुनाव लड़ा था। बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ गई नगमा के खाते में 995 वोट आए हैं।

चौथे राउंड की स्थिति
चौथे राउंड में बिलासपुर नगर पंचायत से निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता 1,888 वोटों के साथ पहले नंबर पर है। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की सुदेश नागर 1,499 वोटों के साथ हैं। तीसरे नंबर पर निर्दलीय चुनाव लड़ गई नगमा के खाते में चौथे राउंड तक 995 वोट आए हैं। इस तरह निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदेश नगर से 389 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

तीसरे राउंड की स्थिति
गौतमबुद्ध नगर की बिलासपुर नगर पंचायत में तीसरे राउंड के दौरान निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता आगे हो गई हैं। लता को 1,497 वोट मिले हैं। दूसरे नंबर पर भारतीय जनता पार्टी की सुदेश नागर 1,157 वोटों के साथ हैं। तीसरे नंबर पर आजाद समाज पार्टी की तरन्नुम हैं, उनको तीसरे राउंड तक 655 वोट मिले हैं। इस तरह निर्दलीय चुनाव लड़ रही लता अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुदेश नगर से 340 वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं।

बिलासपुर नगर पंचायत के ये  7 उम्मीदवार
मीना :
समाजवादी पार्टी 
सुदेश नागर : भारतीय जनता पार्टी
तरुनम : आजाद समाज पार्टी 
गुलिस्ता अली : निर्दलीय 
नजमा : निर्दलीय 
लता : निर्दलीय
शबाना : निर्दलीय

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.