स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही, अस्पताल में ली अंतिम सांस

दुखद : स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही, अस्पताल में ली अंतिम सांस

स्वर कोकिला लता मंगेशकर नहीं रही, अस्पताल में ली अंतिम सांस

Tricity Today | लता मंगेशकर

BIG NEWS : इस समय की सबसे बड़ी और दुख भरी खबर सामने आ रही है। स्वर कोकिला नाम से मशहूर लता मंगेशकर का निधन हो गया है। लता मंगेशकर ने दुनिया से अलविदा बोल दिया है। उन्होंने मुंबई के कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली है। पिछले करीब 28 दिनों से उनका इलाज चल रहा था। वह बीते 8 जनवरी को कोरोना संक्रमित हो गई थी, जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। थोड़ी देर पहले उन्होंने अंतिम सांस ली है।

आईसीयू में भर्ती थी लता मंगेशकर
कैंडी अस्पताल में लता मंगेशकर को आईसीयू में भर्ती किया गया था। अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रतीत की निगरानी में उनका इलाज किया जा रहा था। अस्पताल ने 5 दिनों पहले बताया था कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, लेकिन उनको लगातार ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा जा रहा था।

उनसे पहले घर में काम करने वाला हुआ था संक्रमित
बताया जा रहा है कि वह करीब 2 सालों से अपने घर से नहीं निकले थे। हालांकि लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थी। उनमें कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने से पहले उनके घर पर काम करने वाले एक व्यक्ति में कोरोनावायरस पाया गया था। जिसके बाद उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। बीते 8 जनवरी से लता मंगेशकर कैंडी अस्पताल में भर्ती थी, जिनका आज निधन हो गया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.