सुहास एलवाई को लक्ष्मण अवॉर्ड, खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए चुने गए, देखिए पूरी लिस्ट

BIG BREAKING : सुहास एलवाई को लक्ष्मण अवॉर्ड, खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए चुने गए, देखिए पूरी लिस्ट

सुहास एलवाई को लक्ष्मण अवॉर्ड, खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए चुने गए, देखिए पूरी लिस्ट

Google Image | DM Suhas LY

Greater Noida : गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी सुहास एलवाई (Suhas LY IAS) को खेल क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। उनके नाम की घोषणा सोमवार की देर शाम राज्य मुख्यालय से की गई है। सुहास एलवाई ओलंपियन हैं और तमाम राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धाओं में उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। सुहास एलवाई के अलावा करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और लक्ष्मी बाई अवार्ड दिए जाएंगे। यह सम्मान इन सभी लोगों को उत्तर प्रदेश दिवस पर मिलेगा।

कल सभी खिलाड़ी लखनऊ में सम्मानित किए जाएंगे
कोरोनाकाल के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को यूपी दिवस पर खिलाड़ियों को राज्य के सर्वोच्च लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई खेल पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। सम्मानित होने वालों में लखनऊ के हैण्डबाल खिलाड़ी मोहित यादव और हैमर थ्रोअर राधेश्याम सिंह समेत दर्जन भर महिला और पुरुष खिलाड़ी हैं। इसके अलावा पैराबैडमिंटन में तमाम पदक, उपलब्धियां बटोरने वाले आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई को वर्ष 2021-22 में दिव्यांगजन वर्ग में लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। सुहास एलवाई पिछले 3 वर्षों से गौतमबुद्ध नगर के जिलाधिकारी हैं। इसी दौरान उन्होंने पैरा ओलंपिक में भी सफलता हासिल की है।

और किस-किस खिलाड़ी को मिला सम्मान
सम्मान के रूप में खिलाड़ियों को लक्ष्मण या रानी लक्ष्मीबाई की कांस्य प्रतिमा, प्रशस्ति पत्र और 3.11 लाख की धनराशि दी जाएगी। कोरोना संक्रमण के पहले 2019 में खिलाड़ियों को यह पुरस्कार दिया गया था। वर्ष 2020-21 में यह पुरस्कार नहीं दिए गए। इस बार पिछले वर्ष और मौजूदा 2021-22 वर्ष के लिए खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा। इन पुरस्कार के लिए 26 दिसम्बर तक खिलाड़ियों के नाम मांगे गए थे। इसके बाद चयन समिति ने वर्ष 2020-21 के लिए सामान्य वर्ग में लखनऊ के हैण्डबाल खिलाड़ी मोहित यादव को लक्ष्मण पुरस्कार और कानपुर की हैण्डबाल खिलाड़ी ज्योति शुक्ला और मेरठ की वुशू खिलाड़ी नेहा कश्यप को रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए चुना है। इसी वर्ष के लिए वेटरन वर्ग में लक्ष्मण पुरस्कार के लिए वाराणसी के हॉकी ओलंपियन राहुल सिंह, गाजीपुर के पहलवान जनार्दन सिंह यादव को चुना गया है। वर्ष 2021-22 के सामान्य वर्ग के रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए गौतमबुद्ध नगर की वुशू खिलाड़ी मनीषा भाटी को और इसी वर्ष में वेटरन वर्ग में मेरठ की जूडो खिलाड़ी तरुणा शर्मा को चुना गया है। 

डीएम सुहास एलवाई भी होंगे सम्मानित
वर्ष 2021-22 में वेटरन वर्ग के लक्ष्मण पुरस्कार के लिए गोरखपुर के हाकी खिलाड़ी मोहम्मद आरिफ, लखनऊ के हैमर थ्रोअर राधेश्याम सिंह को चुना गया है। पैराबैडमिंटन में तमाम पदक और उपलब्धियां बटोरने वाले आईएएस अधिकारी सुहास एलवाई को वर्ष 2021-22 में दिव्यांगजन वर्ग में लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इसी वर्ष के लिए दिव्यांगजन वर्ग में अंतरराष्ट्रीय पैरा तीरंदाज मेरठ के विवेक चिकारा, पैरा शूटर सम्भल के दीपेंद्र सिंह को लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार पाने वालीं महिला खिलाड़ी
वर्ष 2021 सामान्य वर्गः ज्योति शुक्ला (कानपुर, हैण्डबाल) और नेहा कश्यप (मेरठ, वुशू)
वर्ष 2020-21 वेटरन वर्गः मेरठ की तरुणा शर्मा (जूडो)
वर्ष 2021-22 सामान्य वर्गः मनीषा भाटी (गौतमबुद्ध नगर, वुशू

लक्ष्मण पुरस्कार पाने वाले खिलाड़ी
वर्ष 2020-21 सामान्य वर्ग : लखनऊ के मोहित यादव
वर्ष 2020- 21 वेटरन वर्ग : राहुल सिंह (वाराणसी, हाकी), जनार्दन सिंह (गाजीपुर, कुश्ती)
वर्ष 2021-22 वेटरन वर्ग : मोहम्मद आरिफ (गोरखपुर, हाकी), राधेश्याम सिंह (आजमगढ़, एथलेटिक्स)
वर्ष 2021-22 दिव्यांगजन वर्ग : सुहास एलवाई (पैरा बैडमिंटन, लखनऊ), विवेक चिकारा (मेरठ, तीरंदाजी), दीपेंद्र सिंह (सम्भल शूटिंग)

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.