ग्रेटर नोएडा में तेंदुए ने मचाया आतंक, एक व्यक्ति को किया जख्मी, तीन कुत्तों को खाया

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा में तेंदुए ने मचाया आतंक, एक व्यक्ति को किया जख्मी, तीन कुत्तों को खाया

ग्रेटर नोएडा में तेंदुए ने मचाया आतंक, एक व्यक्ति को किया जख्मी, तीन कुत्तों को खाया

Tricity Today | ग्रेटर नोएडा में तेंदुए ने मचाया आतंक

ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन सेक्टर में शनिवार की सुबह तेंदुआ देखने को मिला है। तेंदुआ ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला किया है। जिसके बाद व्यक्ति को गंभीर हालत में ग्रेटर नोएडा के एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। इस मामले की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

ग्रेटर नोएडा के ओमिक्रोन सेक्टर में शनिवार की सुबह तेंदुआ देखा गया है। तेंदुआ ने ग्रेटर नोएडा के घोड़ी बछेड़ा गांव के निवासी बलजीत को बुरी तरह घायल कर दिया है। बलजीत पर तेंदुआ ने जानलेवा हमला किया। जिसके बाद बलजीत को एक प्राइवेट अस्पताल में  इलाज के लिए एडमिट करवाया है। तेंदुआ ने तीन कुत्तों को भी मार दिया है।

घोड़ी बछेड़ा गांव के रहने वाले और किसान नेता सूबेदार रमेश रावल का कहना है, "हमारे और पड़ोसी गांव में करीब 10 लोगों को जंगली जानवर ने हमला किया है। दो दिनों से वन विभाग और पुलिस छानबीन कर रही है। कोई खास जानकारी नहीं मिली है। अभी टीम तलाश कर रही है। गांव वालों को अलर्ट कर दिया गया है। रात में सावधानी बरती जा रही है। गांव के कई लोगों ने जानवर को देखा है, लेकिन उनसे मिली जानकारी के मुताबिक ऐसा नहीं लगता कि तेंदुए ने हमला किया है। इसके बावजूद एहतियात बरता जा रहा है।"

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.