चुनाव आते ही शराब तस्करी शुरू, लहसुन के नीचे मिली अवैध शराब

ग्रेटर नोएडा :  चुनाव आते ही शराब तस्करी शुरू, लहसुन के नीचे मिली अवैध शराब

चुनाव आते ही शराब तस्करी शुरू, लहसुन के नीचे मिली अवैध शराब

Tricity Today | अवैध शराब

Greater Noida News : आचार संहिता लागू होने के बाद शराब तस्कर पर लगाम लगाने के लिए गौतमबुद्ध नगर पुलिस और आबकारी विभाग एक्शन मोड में है। ग्रेटर नोएडा में पुलिस की संयुक्त टीम ने 50 पेटी शराब जब्त की है। पुलिस ने इस दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अवैध शराब की बिक्री रोकने के लिए जनपद में पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव के मद्देनजर पुलिस ने जिले के सटे सीमाओं पर चेकिंग बढ़ा दी है।

दो आरोपी गिरफ्तार
थाना बीटा-2 के थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने एक कैंटर को चेकिंग के लिए रोका गया। इस दौरान कैंटर के अंदर 50 पेटी हरियाणा मार्का शराब मिली है। पुलिस ने बताया कि तस्करी की शराब लेकर जा रहे विपिन और धर्मेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह शराब लहसुन के नीचे दबा कर ले जाई जा रही थी। पुलिस को जांच के दौरान पता चला है कि यह शराब बिहार प्रांत में बेचने के लिए जा रहे थे।

पुलिस ने बढ़ाई गश्ती
उत्तर प्रदेश में चुनावी बिगुल बजने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। जिले की पुलिस चुनाव को लेकर मुस्तैद है। गौतमबुद्ध नगर की तीनों विधानसभा सीटों पर पुलिस ने गस्त बढ़ा दी है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के फ्लैग मार्च किया जा रहा है। सोशल मीडिया के जरिए भी प्रशासन हर गतिविधियों पर नजर बनाया हुआ है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.