भाजपा यूपी के जिला प्रभारियों की सूची जारी, पंकज सिंह और श्रीचंद शर्मा को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

बड़ी खबर : भाजपा यूपी के जिला प्रभारियों की सूची जारी, पंकज सिंह और श्रीचंद शर्मा को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

भाजपा यूपी के जिला प्रभारियों की सूची जारी, पंकज सिंह और श्रीचंद शर्मा को मिली जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

Tricity Today | विधायक पंकज सिंह और एमएलसी श्रीचंद शर्मा

Greater Noida News : भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। इनमें नोएडा के विधायक पंकज सिंह को कानपुर उत्तर और दक्षिण का प्रभारी बनाया गया है। एमएलसी श्रीचंद शर्मा को अलीगढ़ शहर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसके अलावा नोएडा महानगर के प्रभारी की जिम्मेदारी महिला भाजपा नेता कांता कर्दम को दी गई। वहीं, गौतमबुद्ध नगर का प्रभारी प्रमोद कुमार गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

पंकज सिंह यूपी भाजपा के उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक
पंकज सिंह उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष और नोएडा के विधायक हैं। पंकज सिंह को भारतीय जनता पार्टी के संगठन में काम करने का लंबा अनुभव है। पिछले नगर निकाय चुनाव के दौरान उन्हें पार्टी ने मेरठ का प्रभारी बनाया था। ख़ास बात यह है कि उनके नेतृत्व में हुए चुनाव का परिणाम भाजपा के पक्ष में आया था। लंबे अरसे बाद भाजपा ने मेरठ नगर निगम में वापसी की है। जिसके लिए पंकज सिंह की रणनीति और काम को श्रेय दिया गया। आपको बता दें कि वर्ष 2017 के नगर निकाय चुनाव के दौरान पंकज सिंह बरेली के प्रभारी थे। वहां भी भारतीय जनता पार्टी ने शानदार कामयाबी हासिल की थी।

मेरठ-सहारनपुर के शिक्षक एमएलसी हैं श्रीचंद शर्मा
श्रीचंद शर्मा गौतमबुद्ध नगर के निवासी है और फ़िलहाल भारतीय जनता पार्टी के मेरठ-सहारनपुर शिक्षक सीट से एमएलसी हैं। श्रीचंद शर्मा भारतीय जनता पार्टी के संगठन में लंबे अरसे से कार्यरत हैं। गौतमबुद्ध नगर के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष रहे हैं। श्रीचंद शर्मा हापुड़ और अलीगढ़ समेत कई ज़िलों के प्रभारी रह चुके हैं। वह अभी भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक हैं।

कौन से क्षेत्र का प्रभारी किसको बनाया
  1. रामपुर - राजा वर्मा
  2. मुरादाबाद महानगर - राजेश यादव
  3. शामली - विकास अग्रवाल
  4. अमरोहा - सत्यपाल पाल
  5. बिजनौर - हरिओम शर्मा
  6. सहारनपुर - वाईपी सिंह
  7. सहारनपुर जिला - डीके शर्मा
  8. मुजफ्फरनगर - सूर्यप्रकाश पाल
  9. मेरठ महानगर - विजय शिवहरे
  10. मेरठ जिला - मयंक गोयल
  11. गाजियाबाद महानगर - मानवेंद्र सिंह
  12. हापुड़ - सत्यपाल सैनी
  13. नोएडा महानगर - कांता कर्दम
  14. गौतमबुद्ध नगर - प्रमोद गुप्ता
  15. बागपत - चंद्र मोहन
  16. संभल - हेमंत राजपूत
  17. बुलंदशहर- बसंत त्यागी
  18. कन्नौज - इंद्रपाल पटेल
  19. औरैया - आनंद सिंह
  20. कानपुर देहात - अशोक राजपूत
  21. कानपुर ग्रामीण - राधेश्याम पांडेय
  22. कानपुर दक्षिण और उत्तर - पंकज सिंह
  23. फतेहपुर - रंजना उपाध्याय
  24. जालौन - अशोक जाखरी
  25. झांसी ग्रामीण - सतविलास शिवहरे
  26. ललितपुर - सुरेश अवस्थी
  27. हमीरपुर - देवेश कोरी
  28. फर्रुखाबाद - शिव महेश दुबे
  29. महोबा - संजीव
  30. बांदा - रामकिशोर साहू
  31. चित्रकूट - अनिल यादव
  32. इटावा - कमलावती सिंह
  33. वाराणसी महानगर - अरुण पाठक एमएलसी
  34. गाजीपुर - राकेश दिवेदी
  35. प्रतापगढ़ - कौशलेंद्र पटेल
  36. भदोही - नागेंद्र रघुवंशी
  37. जौनपुर - अशोक चौरसिया
  38. मछलीशहर - संतोष पटेल
  39. सुल्तानपुर - मीना चौबे
  40. अमेठी - शंकर गिरी
  41. प्रयागराज महानगर - महेश श्रीवास्तव
  42. प्रयागराज गंगापार - उत्तर मौर्य
  43. प्रयागराज - यमुनापार सुशील त्रिपाठी
  44. चंदौली - अनामिका चौधरी
  45. मिर्जापुर - सरोज कुशवाहा
  46. कौशांबी - अवधेश गुप्ता
  47. सोनभद्र - अमरनाथ यादव
  48. लखनऊ महानगर - त्रयंबक त्रिपाठी
  49. रायबरेली - पीयूष मिश्रा
  50. सीतापुर - नीरज सिंह
  51. लखीमपुर - बासुदेव मौर्य
  52. हरदोई - शंकर लोधी
  53. अंबेडकर नगर - पदम सिंह चौधरी
  54. बाराबंकी - अवनीश सिंह एमएलसी
  55. बलरामपुर - राहुल राज रस्तोगी
  56. बहराइच - शिव भूषण सिंह
  57. गोंडा - विजय बहादुर पाठक
  58. श्रावस्ती - शिव नायक वर्मा
  59. अयोध्या महानगर - विजय प्रताप सिंह
  60. अयोध्या जिला - मिथलेश त्रिपाठी
  61. उन्नाव - अर्चना मिश्रा

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.