बाइक बोट घोटाले मामले में इस व्यक्ति की 192 देशों में हो रही तलाश, कई रिश्तेदारों को मर्सिडीज गाड़ी दी थी

धोखाधड़ी बाइक बोट घोटाले मामले में इस व्यक्ति की 192 देशों में हो रही तलाश, कई रिश्तेदारों को मर्सिडीज गाड़ी दी थी

बाइक बोट घोटाले मामले में इस व्यक्ति की 192 देशों में हो रही तलाश, कई रिश्तेदारों को मर्सिडीज गाड़ी दी थी

Tricity Today | Bike Boat Scam

बाइक बोट घोटाले में संजय भाटी के बाद सबसे अहम कड़ी माने जा रहे बिजेंद्र हुड्डा की 192 देशों में तलाश की जा रही है। लेकिन अभी तक उसपर कोई इनाम घोषित नहीं किया गया है। इसके संबंध में कहा जा रहा है कि उसके विदेश में होने के कारण उस पर इनाम घोषित नहीं कराया गया है। लेकिन अब उसके करीबियों पर जांच एजेंसियों ने शिकंजा कसना प्रारम्भ कर दिया है। 

बाइक बोट कंपनी की स्थापना संजय भाटी ने की थी। इस घोटाले में सबसे अहम कड़ी अब बिजेंद्र हुड्डा को माना जा रहा है। घोटाले की जांच में जुटे अधिकारियों की मानें तो घोटाले में संजय भाटी से भी बड़ा खिलाड़ी बिजेंद्र हुड्डा है, जो अब विदेश भाग चुका है। विदेश में उसके द्वारा बड़े पैमाने पर ठगी का पैसा निवेश करने के भी दावे किए जा रहे हैं। उसके खिलाफ अब जांच एजेंसियों ने रेड कॉर्नर नोटिस भी जारी करा दिया है और 192 देशों में उसकी तलाश शुरू हो चुकी है। 

बिजेंद्र हुड्डा के करीबियों पर भी जांच अधिकारियों ने शिकंजा कस दिया है और उसके करीबियों को चिह्नित किया जा रहा है। उनके बैंक खातों की जानकारी भी जांच एजेंसी जुटा रही है। यह रिकॉर्ड लिया जा रहा है कि पिछले तीन सालों में उनके खातों में कितने पैसे का लेन-देन हुआ और यह पैसा कहां-कहां से आया और कहां-कहां उसका निवेश हुआ। बिजेंद्र हुड्डा या उसकी कंपनियों या फर्जी कंपनियों से तो कोई लेन-देन नहीं हुआ है। बिजेंद्र हुड्डा के कुछ करीबियों को पिछले कुछ समय में मर्सिडीज जैसी कीमती गाड़ियां भी तोहफे में मिल चुकी हैं, जिनके संबंध में भी जानकारी जुटायी जा रही है। यह कारें किसके नाम पर खरीदी गई और वर्तमान में कहां हैं और किस वजह से यह तोहफे में दी गई।

इन लोगों पर दर्ज हुई एफआईआर

  1. मुख्य आरोपी संजय भाटी
  2. राजस्थान से नदबई सीट से कांग्रेस के विधायक जोगिंदर अवाना
  3. नोबल कोऑपरेटिव बैंक के सीईओ पुष्पेंद्र कुमार
  4. सचिन भाटी
  5. आदेश भाटी
  6. विदेश भाटी
  7. दीप्ति बहल
  8. पवन भाटी
  9. राजेश भारद्वाज
  10. करनपाल सिंह
  11. विजयपाल कसाना
  12. भूदेव सिंह
  13. पुष्पेंद्र सिंह
  14. लौकेश सिंह
  15. बीएन तिवारी
  16. बिजेंद्र हुड्डा
  17. रीता चौधरी
  18. अमित सिरोही
  19. जितेंद्र सिरोही
  20. सोहनवीर सिंह
  21. बृजमोहन
  22. संजय बोरा
  23. विनोद कुमार
  24. नरेंद्र
  25. वीरेंद्र मलिक
  26. नरेंद्र तेवतिया
  27. ध्रुव भारद्वाज
  28. देवेंद्र
  29. अनीस-उर-रहमान
  30. बलवंत सिंह
  31. तरुण शर्मा
  32. नदीम फारूख
  33. संजय गोयल
  34. देव राठौर
  35. ललित कुमार
  36. विशाल कुमार
  37. रोहित भाटी
  38. बिहारी गुप्ता
  39. मयंक बलराम
  40. हरनून राजा
  41. नागेंद्र कुमार
  42. रुखसार
  43. अजरा
  44. संजीव
  45. राजकुमार देवी
  46. बबिता देवी
  47. सुनील कुमार
  48. प्रियंका देवी
  49. सनी भारद्वाज
  50. धर्मेंद्र भारद्वाज
  51. शिखा विश्वास
  52. सायना
  53. आरिफ
  54. विनोद चौहान
  55. रिंकू मित्तल
  56. जयवीर पांचालअतुल ठाकुर

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.