बागपत में निकली कलश यात्रा, गीता दीदी बोली- परमपिता शिव सबके रक्षक

महाशिवरात्रि 2022 : बागपत में निकली कलश यात्रा, गीता दीदी बोली- परमपिता शिव सबके रक्षक

बागपत में निकली कलश यात्रा, गीता दीदी बोली- परमपिता शिव सबके रक्षक

Tricity Today | भगवान भोलेनाथ की पूजा

Baghpat News : महाशिवरात्रि के पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मेडिटेशन सेंटर से कलश यात्रा निकली गई। इस दौरान मुख्य अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव और जेलर आकाश शर्मा ने झंडा फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। रविवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय मेडिटेशन सेंटर बागपत में महाशिवरात्रि पर्व पर कलश यात्रा कोर्ट रोड, भजन विहार कालोनी, होली चोक, शौकत मार्किट गांधी बाजार में होते हुए शहर के अलग-अलग हिस्सों में पहुंची। जहां व्यापारियों ने फूलों की वर्षा कर कलस यात्रा का स्वागत किया।

"जेल एक प्रकार का सुधार ग्रह"
मुख्य अतिथि वरिष्ठ जेल अधीक्षक बिजेंद्र सिंह यादव ने कहा कि तत्वों के आधार पर हम अब अपने ऊपर ध्यान दें, जो हमसे आवेश में आकर गलतियां होती हैं। हम उसको कंट्रोल कर सकते हैं। जेल एक प्रकार का सुधार ग्रह है। अगर मनुष्य तत्वों के आधार पर चले तो वो बुराइयों को समाप्त कर सकता है।

"परमपिता शिव हम सबके रक्षक"
राजयोगिनी जिला प्रभारी गीता दीदी ने बताया कि हम सभी हर वर्ष महाशिवरात्रि पर्व मनाते हैं। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय संस्था का उद्देश्य है, परमात्मा के जो कर्तव्य वाचक नाम है, वेदनाथ भीमाशंकर सोमनाथ है। जो वास्तव में तो सोमनाथ सोमरस पिलाने वाले जगत के मालिक परमपिता शिव हम सबके रक्षक हैं। वह हम सभी से प्रेम करते हैं। उन्होंने जो जहर पिया वो आम जहर नहीं था वो हमारे विकार थे, हमारी बुराइयां थी। जिनको परमात्मा ने अपने अंदर ग्रहण करकर हम सबको शुद्ध पवित्र सात्विक जीवन दिया है।

1 मार्च 2020 को है महाशिवरात्रि
इस कार्यक्रम का संचालन पूर्व प्रधानाचार्य नरेश शर्मा ने किया है। इस मौके पर समाजसेविका सोनिया चौधरी, सुनील चौहान, ब्रज मोहन गौतम, डॉ.प्रेणा और डॉ.सोम सिंह चौहान आदि लोग उपस्थित रहे। आपको बता दें कि 1 मार्च 2020 को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन हिंदू धर्म से संबंधित सभी लोग भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं। माना जाता है कि महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की सच्चे मन से पूजा करने वाले व्यक्ति को सभी कष्ट से मुक्ति मिलती है, इसके अलावा सभी मनोकामना पूरी होती है। इस दिन सभी हिंदू धर्म के लोग भगवान शिव परिवार की पूजा करते हैं।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.