महेश शर्मा, महेंद्र नागर और राजेंद्र सोलंकी के पास शक्ति दिखाने का अंतिम दिन, रोड शो से दिखाएंगे जलवा

गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव : महेश शर्मा, महेंद्र नागर और राजेंद्र सोलंकी के पास शक्ति दिखाने का अंतिम दिन, रोड शो से दिखाएंगे जलवा

महेश शर्मा, महेंद्र नागर और राजेंद्र सोलंकी के पास शक्ति दिखाने का अंतिम दिन, रोड शो से दिखाएंगे जलवा

Tricity Today | महेश शर्मा, महेंद्र नागर और राजेंद्र सोलंकी

Greater Noida News : गौतमबुद्ध नगर के सभी प्रत्याशियों के पास आज अपनी शक्ति दिखाने का अंतिम मौका है। बुधवार की शाम 6:00 बजे गौतमबुद्ध नगर लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार ख़त्म हो जाएगा। ऐसे में मुख्य तीन पार्टी (भाजपा, सपा और बसपा) के उम्मीदवारों के पास अपनी ताकत दिखाने का अंतिम मौका है। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा, सपा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर और बसपा प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी अपनी ताकत दिखाएंगे।

मुख्य प्रत्याशी रोड शो जिले में करेंगे
प्रचार के अंतिम दिन सभी राजनीतिक दलों के प्रत्याशी प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे। हालांकि, अंतिम दिन किसी भी राजनीतिक दल की ओर से कोई बड़ा नेता प्रचार में नहीं आ रहा है। सभी मुख्य प्रत्याशी रोड शो जिले में करेंगे और वोट मागेंगे।

डॉ.महेश शर्मा कहां करेंगे रोड शो?
भाजपा प्रत्याशी डॉ.महेश शर्मा का रोड शो बुधवार को खुर्जा में होगा। गौतमबुद्ध नगर जिले में पूरा संगठन अब बूथ तक बस्ते पहुंचाने के कार्य में जुटा है। उनकी पहली प्राथमिकता अब सभी बूथों पर बस्ते पहुंचाकर अधिक से अधिक संख्या में मतदाताओं तक वोटिंग की पर्ची पहुंचाने की है। इस काम में पार्टी के 44 हजार हजार से अधिक पन्ना प्रमुख जुट हैं।

डॉ.महेंद्र नागर कहां करेंगे रोड शो?
इंडिया गठबंधन से सपा प्रत्याशी डॉ.महेंद्र नागर भी बुधवार को रोड शो निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। प्रत्याशी के गांव मिल्क लच्छी से रोड शो शुरू होगा। यह रोड शो चिटहेरा, बील अकबरपुर और सिकंदराबाद से दनकौर होते हुए मिल्क लच्छी में ही आकर समाप्त होगा। रोड शो में पार्टी के स्टार प्रचारक सरधना विधायक अतुल प्रधान और मुखिया गुर्जर भी रहेंगे। अच्छेजा गांव में जनसभा होगी।

राजेंद्र सोलंकी कहां करेंगे रोड शो?
बसपा के प्रत्याशी राजेंद्र सोलंकी भी बुधवार को रोड शो निकालकर अपनी ताकत दिखाएंगे। उनका यह रोड शो नोएडा में चोटपुर कॉलोनी से शुरू होकर कासना तक जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में पार्टी के समर्थक और पदाधिकारी शामिल रहेंगे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.