यह महिला संगठन शहर में बांटेगा 11 हजार मिट्टी के दिए, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से अभियान शुरू

अच्छी पहल : यह महिला संगठन शहर में बांटेगा 11 हजार मिट्टी के दिए, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से अभियान शुरू

यह महिला संगठन शहर में बांटेगा 11 हजार मिट्टी के दिए, ग्रेटर नोएडा वेस्ट से अभियान शुरू

Tricity Today | महिला उन्नति संस्था ने बांटे मिट्टी के दिए

Greater Noida News : आगामी दीपावली पर्व को मिट्टी के दीयों से जगमगाने के लिए सामाजिक संगठन महिला उन्नति संस्था ने एक नए अभियान की शुरुआत की है। संस्थान फैसला लिया है कि "मेरी माटी-मेरा गौरव" अभियान के तहत जिले में 11 हजार मिट्टी के दिए बांटे जाएंगे, जिससे जिले की जनता दोबारा से अपनी भूली हुई संस्कृति को याद कर सके।

"जिले के लोग अपनी संस्कृति को भूल गए"
संस्थापक डॉ.राहुल वर्मा ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट क्षेत्र मे मिट्टी के दिए बांटकर अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति में मिट्टी के बर्तन काफी महत्व रखते हैं। भारत में मानने वाले हर एक त्यौहार में मिट्टी का महत्व है, लेकिन पिछले कुछ सालों के दौरान हमारी सभ्यता खत्म होती जा रही है। लोग मिट्टी के बर्तन का इस्तेमाल न करके स्टील और मेटल का इस्तेमाल करते हैं। जबकि यह भारत की संस्कृति का प्रतीक नहीं है। हमें इसमें बदलाव करने की आवश्यकता है।

हिंदुओं के लिए सबसे बड़ा त्यौहार
उन्होंने बताया कि दीपावली देश का सबसे बड़ा त्यौहार है। जिसमें सभी हिंदुओं के घर में मिट्टी से बने दिए को आंगन में सजाया जाता है और आंगन जगमगाता है। दोबारा से इस सभ्यता को लाने के लिए फैसला लिया गया है कि महिला उन्नति संस्थान पूरे शहर में 11,000 मिट्टी के दिए बांटेगी।

मिट्टी के दीए सभ्यता का प्रतीक
जिला मीडिया प्रभारी वन्दना झा ने कहा कि इलेक्ट्रिक मेटल और स्टील के बर्तन आने की वजह से बाजार में मिट्टी के दीए की डिमांड काफी कम हो गई है। मिट्टी के दिए भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। इसलिए हमको इसे दोबारा शुरू करना होगा। उनका कहना है कि इसलिए इस अभियान की शुरुआत की गई है। इस अभियान की वजह से लोग अपनी सांस्कृतिक को याद करेंगे और छोटे व्यापारियों को आर्थिक फायदा होगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.