ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, 4-5 गाड़ियां टकराई, कई लोग घायल

BIG BREAKING : ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, 4-5 गाड़ियां टकराई, कई लोग घायल

ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घने कोहरे के कारण बड़ा हादसा, 4-5 गाड़ियां टकराई, कई लोग घायल

Tricity Today | कार क्षतिग्रस्त

Greater Noida : घना कोहरा होने के कारण हाईवे और एक्सप्रेसवे पर हादसों की आशंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है। सोमवार की सुबह ग्रेटर नोएडा के ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे पर घना कोहरा होने की वजह से 4-5 कार आपस में भीड़ गई। जिसमें कई लोगों की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलने के बाद दादरी कोतवाली पुलिस टीम और पीआरवी मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त गाड़ियों को हाईवे के एक तरफ करवा दिया है। पीआरवी की टीम अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का काम कर रही है। सोमवार सुबह हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे पर सोमवार की सुबह हुआ है। आपको बता दें कि सर्दी के मौसम में कोहरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है। जिसकी वजह से विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिसकी वजह से हादसों की आशंका काफी ज्यादा बढ़ जाती है। सोमवार की सुबह घने कोहरे और विजिबिलिटी कम होने के कारण 4-5 वाहन आपस में टकरा गए। बताया जा रहा है कि इनमें कई लोग घायल हुए हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर घटी रफ्तार सीमा
इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे पर वाहनों की रफ्तार घटा दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार 15 दिसंबर से लेकर 15 फरवरी तक हल्के वाहनों की रफ्तार 75 किलोमीटर प्रति घंटा और भारी वाहनों की रफ्तार 60 किलोमीटर प्रति घंटा कर दी गई है। अगर कोई भी व्यक्ति इस गति सीमा से ज्यादा तेज वाहन चलाएगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उसका चालान काटा जाएगा।
 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.