ग्रेटर नोएडा की नामी सोसाइटी में बड़ा हादसा, मशीन के नीचे दबने से मजदूर की मौत

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा की नामी सोसाइटी में बड़ा हादसा, मशीन के नीचे दबने से मजदूर की मौत

ग्रेटर नोएडा की नामी सोसाइटी में बड़ा हादसा, मशीन के नीचे दबने से मजदूर की मौत

Tricity Today | BIG BREAKING

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा से दर्दनाक खबर सामने आ रही है। थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित एक नामी सोसाइटी में काम करते समय एक मजदूर के ऊपर भारी मशीन गिर गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई।

कैसे हुआ हादसा
थाना सूरजपुर के प्रभारी निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में स्थित एक नामी सोसाइटी में शुक्रवार की रात को काम करते समय सुगनी (45 वर्ष) के ऊपर कोई भारी मशीन गिर गई। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने बताया कि उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि अगर मृतक के परिजन इस मामले में कोई शिकायत करते हैं तो घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करेगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.