यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, व्यक्ति ने चलती गाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Greater Noida BREAKING : यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, व्यक्ति ने चलती गाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, व्यक्ति ने चलती गाड़ी के सामने कूदकर की आत्महत्या, मचा हड़कंप

Tricity Today | Yamuna Expressway

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की दोपहर को एक व्यक्ति ने गाड़ी के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले के बाद जिस व्यक्ति के गाड़ी के सामने अज्ञात व्यक्ति ने कूदकर आत्महत्या की है, वो व्यक्ति काफी डरा हुआ है। इस मामले के बाद मौके पर हड़कंप मच गया।

क्या है पूरा मामला
थाना इकोटेक-प्रथम के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की दोपहर के समय पुलिस को सूचना मिली कि चुहड़पुर अंडरपास के पास यमुना एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात व्यक्ति ने वहां से तेज गति से गुजर रहे वाहन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त व्यक्ति ने अचानक से तेज गति से आ रहे वाहन के सामने छलांग लगा दिया। इस घटना में उसकी मौत हो गई।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.