फौजी की लाइसेंसी बंदूक से यूट्यूब पर वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

ग्रेटर नोएडा : फौजी की लाइसेंसी बंदूक से यूट्यूब पर वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

फौजी की लाइसेंसी बंदूक से यूट्यूब पर वीडियो बनाना युवक को पड़ा महंगा, पुलिस ने भेजा जेल

Tricity Today | आरोपी चांद

Greater Noida : फौजी की लाईसेंसी बंदूक से यूट्यूब पर वीडियो बनाने वाले एक युवक को दादरी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोशल मीडिया पर युवक का एक फोटो वायरल हुआ है। जिसमें वह बंदूक लेकर एक जीप के पास खड़ा है। बंदूक पड़ोस के गांव के एक फौजी की बताई जा रही है। जिसे युवक किराए पर लेकर वीडियो बनाता था। जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने आरोपी युवक को  गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

नई आबादी मौहल्लें का रहने वाला चांद स्क्रैप का काम करता है। चांद यूट्यूब पर वीडियो बनाकर पोस्ट करता है। शुक्रवार को चांद का एक फोटो लोईसेंसी बंदूक और थार जीप के साथ वायरल हो गया। जिसके बाद लोग सोशल मीडिया पर प्रीतिक्रिया देने लगे। लोगों का आरोप था कि दहशत फैलाने के मकसद से फोटो वायरल किया है। जिसके बाद कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही आरोपी चांद को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसीपी ग्रेटर नोएडा थ्रर्ड नितिन कुमार सिंह ने बताया कि शस्त्र अधिनियम के तहत केवल लाईसेंस धारक को ही शस्त्र रखने का अधिकार है। आरोपी चांद को गिरफ्तार कर बंदूक बरामद कर ली गई है। शस्त्र लाईसेंस के निरस्तीकरण के कारवाई के लिए रिपोर्ट भेजी जायेगी।

 

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.