दूल्हे को देख मंडप से भागी दुल्हन, कहा- हैंडसम फोटो दिखाकर मामा ने दिया धोखा, जानिए पूरा मामला

ग्रेटर नोएडा में एक विवाह ऐसा भी : दूल्हे को देख मंडप से भागी दुल्हन, कहा- हैंडसम फोटो दिखाकर मामा ने दिया धोखा, जानिए पूरा मामला

दूल्हे को देख मंडप से भागी दुल्हन, कहा- हैंडसम फोटो दिखाकर मामा ने दिया धोखा, जानिए पूरा मामला

Google Image | Symbolic Image

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के एक गांव में आई एक बारात को बिना दुल्हन के ही लौटना पड़ गया। वहां के स्थानीय लोगों द्वारा पता चला है कि दुल्हन ने शादी करने से सिर्फ इसलिए इनकार कर दिया, क्योंकि दूल्हे का रंग काला था और उम्र में भी वह उससे काफी बड़ा था। दूसरी ओर दुल्हन ने यह भी आरोप लगाया है कि उसकी शादी तय करने से पहले उन्होंने जिस लड़के की तस्वीर दिखाई थी, यह वो दूल्हा नहीं था। जिसके कारण दुल्हन ने उससे शादी तोड़ दी। जिसके बाद से ही यह घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गई है।

ग्रेटर नोएडा के एक गांव की घटना
यह घटना ग्रेटर नोएडा के एक गांव की है। पता चला है कि युवती के माता-पिता अपनी बेटी की शादी बड़े ही धूमधाम से करना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने कृतिका (काल्पनिक नाम) के मामा से बात की। जिसके बाद मामा ने रवि कुमार के बारे में उन्हें बताया और फिर दुल्हन का परिवार लड़केवालों के घर उसे देखने गए। जहां पहुंचकर उन्हें लड़के से न मिलवाकर, उन्हें उसका ही फोटो बताकर लड़की के परिवार को दिखाया गया और साथ ही यह भी कहा गया कि लड़का शहर से बाहर नौकरी करता है। यहां तक की यह भी कहा- बात पक्की कर लो शादी से पहले जब लड़का आ जाएगा, तब उसको देख लेना। 
इस बात पर लड़की वालों ने भरोसा करके हामी भर दी और घर आकर सभी लोग शादी के तैयारियों में जुट गए। जिसके बाद करीब 6 जुलाई 2022 की देर शाम को बारात बैंड बाजा के साथ आ गई और जब दूल्हे का तिलक हो रहा था, तभी दुल्हन ने अपनी सहेलियों के साथ दूल्हे को जैसे ही कार्यक्रम के बीच में देखा तो उसके होश ही उड़ गए। उसने तुरंत बिना किसी दबाव में आकर शादी करने से मना कर दिया।

दुल्हन के मामा ने किया बखेड़ा 
दुल्हन की उम्र 19 साल और दूल्हे की लगभग 35 वर्ष बताया गया है। दूसरी ओर यह भी पता चला कि जब दुल्हन ने शादी करने से मरना कर दिया तो सगे मामा ने हंगामा करना शुरू कर दिया और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने लगे, लेकिन दुल्हन पक्ष के सभी लोग इस शादी के खिलाफ हो गए और बारात बिना दुल्हन के ही वापस लौट गई। दुल्हन का भी यही कहना था कि दूल्हा ज्यादा उम्र का था और उसका रंग भी काला था। जिस वजह से हमने शादी करने से मना कर दिया। 
वहीं दूल्हन की मां का कहना है कि जब हम लड़के को देखने गए तो उसकी फोटो जो दिखाई थी, उसमें लड़का बहुत हैंडसम था, लेकिन जब वह दरवाजे पर आया तो यह वो दूल्हा ही नहीं था, जिसकी हमने फोटो देखी थी। हम बेटी की शादी दोगुनी उम्र के लड़के के साथ नहीं कर सकते थे। यहां तक की हमने शादी के लिए काफी सामान तक जुटाया था और कर्ज लेकर दहेज का सामान भी खरीदा था।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.