ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मैनेजर और ड्राफ्ट्समैन बर्खास्त, यह रही वजह

BIG BREAKING : ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मैनेजर और ड्राफ्ट्समैन बर्खास्त, यह रही वजह

ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के मैनेजर और ड्राफ्ट्समैन बर्खास्त, यह रही वजह

Google Image | Amandeep Duli IAS

Greater Noida News : ग्रेटर विकास प्राधिकरण (Greater Noida Authority) से बड़ी खबर है। प्राधिकरण के एक मैनेजर और ड्राफ्टमैन की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। यह आदेश अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली (Amandeep Duli IAS) ने जारी किया है। खास बात यह है कि यह दोनों कर्मचारी लंबे अरसे से गायब हैं। मतलब, प्राधिकरण में अपने दायित्व का निर्वाह नहीं कर रहे हैं। बिना बताए अनुपस्थित चल रहे हैं। इन्हें कई बार नोटिस और चेतावनी जारी की गईं लेकिन उसका कोई जवाब उपलब्ध नहीं करवाया गया है। अब दोनों की सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं।

बिना बताए कार्यालयों से हैं गायब
ग्रेटर नोएडा के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी अमनदीप डुली की ओर से जारी आदेश में बताया गया है कि नियोजन विभाग में आउटसोर्सिंग के माध्यम से कार्यरत प्रबंधक मनोज कुमार 7 फरवरी 2023 से अनुपस्थित चल रहे हैं। इसी तरह ड्राफ्ट्समैन अशोक कुमार भी 10 फरवरी 2023 से बिना किसी सूचना के कार्यालय से अनुपस्थित हैं।  दोनों कार्मिकों को लगातार कई बार मौखिक और लिखित चेतावनी दी गई हैं। इसके बावजूद दोनों कार्मिक अपने दायित्व और कर्तव्यों के प्रति लापरवाह हैं। मानव संसाधन विभाग की ओर से इन दोनों को 8 फरवरी 2023 को चेतावनी पत्र जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी दोनों कार्य में कोई कार्य शैली में कोई सकारात्मक परिवर्तन नहीं आया है। 

एसीईओ ने जारी किया बर्खास्तगी ऑर्डर
एसीईओ अमनदीप डुली ने अपने आदेश में लिखा है कि 14 फरवरी को दोनों अपने कार्यालयों में अनुपस्थित पाए गए हैं। इसके बारे में कोई सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई है।  प्रबंधक मनोज कुमार और ड्राफ्ट्समैन अशोक कुमार को कार्यों के प्रति उदासीनता और लापरवाही बरतने के चलते सेवाएं समाप्त कर दी गई हैं। इन दोनों कार्मिकों की नियुक्ति कार्यदायी संस्थाओं के माध्यम से की गई थीं। उन संस्थाओं को भी यह जानकारी भेजी गई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.