मैनेजर युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : मैनेजर युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

मैनेजर युवती को शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Social Media | पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

  • - युवती को झांसा देकर आरोपी ने पांच लाख रुपए हड़पे 
  • - युवती पर धर्म परिवर्तन करने का दबाव बनाने का आरोप
Greater Noida : कोतवाली बिसरख पुलिस ने मैनेजर युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने युवती से पांच लाख रुपये भी हड़प लिए थे और धर्म परिवर्तन कराने का दबाव भी बनाया था। युवती के विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने गुरुवार सुबह आरोपी को तिगरी टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाली एक युवती नोएडा की एक निजी फैक्ट्री में बतौर मैनजर नौकरी करती है। करीब तीन साल पहले युवती की मुलाकात फैक्ट्री में नौकरी करने वाले साजिद से हुई थी। आरोप है कि तीन वर्षों तक आरोपी साजिद ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने पीड़िता से अलग-अलग बहाने बनाकर करीब पांच लाख रुपये हड़प लिए। जब युवती ने शादी के लिए कहा तो वह धर्म परिवर्तन कराने के लिए युवती पर दबाव बनाने लगा। इस पर युवती ने धर्म परिवर्तन करने से इंकार कर दिया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। इस बीच आरोपी ने एक अन्य युवती से निकाह कर लिया और आरोपी पीड़ित युवती को धोखा देकर फरार हो गया। इस मामले में पीड़िता ने 30 अगस्त को कोतवाली बिसरख में आरोपी साजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके बाद से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।

एसीपी योगेंद्र सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह आरोपी साजिद को तिगरी टेंपो स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी साजिद मूल रूप से कासगंज का रहने वाला है और फिलहाल वसुंधरा सेक्टर 15 गाजियाबाद में रह रहा था। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.