कटेहरा गांव की मनीषा भाटी ने किया नाम रोशन, योगी आदित्यनाथ ने दिया लक्ष्मीबाई पुरस्कार

ग्रेटर नोएडा की शान : कटेहरा गांव की मनीषा भाटी ने किया नाम रोशन, योगी आदित्यनाथ ने दिया लक्ष्मीबाई पुरस्कार

कटेहरा गांव की मनीषा भाटी ने किया नाम रोशन, योगी आदित्यनाथ ने दिया लक्ष्मीबाई पुरस्कार

Tricity Today | Manisha Bhati

Greater Noida : ग्रेटर नोएडा के कटेहरा गांव की बेटी वुशू खिलाड़ी मनीषा भाटी को लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए चुना गया है। मंगलवार को उन्हें यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में लक्ष्मीबाई पुरस्कार से सम्मानित किया। मनीषा भाटी वुशू में नेशनल पदक विजेता है। 

घर पर लगा बधाई देने वालों का तांता
मनीषा भाटी को लक्ष्मीबाई पुरस्कार मिलने के बाद उनके घर पर लोगों का तांता लग गया है। कटेहरा गांव के बीडीसी सदस्य मनीष भाटी ने बताया कि  गांव की पहली लडकी है, जिसने गांव का नाम रोशन किया है। जानकारी मिलने पर गांव में उनके घर पर बधाई देने वाले लोगों का तांता लगा हुआ है। 

देश-प्रदेश का नाम रोशन किया
उन्होंने बताया कि साधाराण किसान परिवार में रतीपाल के घर में जन्मी मनीषा भाटी बेहद सरल सभाव की लड़की है। वह खेलों के अलावा पढ़ाई में भी हमेशा अव्वल आती है। इससे गांव की अन्य लडकियों में भी खेलो के प्रति रूझान बढेगा। कटेहरा गांव इस तरह की होनहार लडकी से गौरवांती है, जिसने गांव का देश-प्रदेश में नाम रोशन किया है।

डीएम सुहास एलवाई को मिला लक्ष्मण अवार्ड
गौतमबुद्ध नगर के डीएम सुहास एलवाई को खेल क्षेत्र में शानदार उपलब्धियों के लिए लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनको लखनऊ में लक्ष्मण अवॉर्ड देकर सम्मानित किया है। सुहास एलवाई ओलंपियन हैं। वह तमाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन स्पर्धाओं में उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। सुहास एलवाई के अलावा करीब एक दर्जन खिलाड़ियों को लक्ष्मण और लक्ष्मी बाई अवार्ड से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान इन सभी लोगों को उत्तर प्रदेश दिवस पर मिला है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.