दिनदहाड़े महिला अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी से सुराग जुटा रही पुलिस

ग्रेटर नोएडा : दिनदहाड़े महिला अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी से सुराग जुटा रही पुलिस

दिनदहाड़े महिला अधिवक्ता के घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, सीसीटीवी से सुराग जुटा रही पुलिस

Google Image | प्रतीकात्मक फोटो

ग्रेटर नोएडा में चोरों ने घर का ताला तोड़ कर लाखों के गहने और नगदी उड़ा लिए। मामला सेक्टर बीटा-2 का है। चोरों ने सेक्टर बीटा-2 में एक महिला अधिवक्ता के घर का ताला तोड़ कर नगदी और गहने लेकर फ़रार हो गए। अधिवक्ता संध्या सहाय ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। पीड़ित ने चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है औरजांच कर रही है। 

महिला अधिवक्ता संध्या ने बताया कि वह बुधवार को कचहरी गई थीं। शाम को जब वह वापस लौटीं, तो घर का ताला टूटा हुआ था। कमरे में रखे 40 हजार रुपए और जेवर गायब थे। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। जल्दी ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.