रसोई की जाली तोड़कर व्यापारी के घर लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए जोड़ा था पैसा

ग्रेटर नोएडा : रसोई की जाली तोड़कर व्यापारी के घर लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए जोड़ा था पैसा

रसोई की जाली तोड़कर व्यापारी के घर लाखों की चोरी, बेटी की शादी के लिए जोड़ा था पैसा

Google Image | Symbolic Photo

Greater Noida News : एक व्यापारी के घर सोमवार को दिनदहाड़े चोरों ने लाखों की चोरी कर ली। व्यापारी थाना रबपुरा क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा में अपने परिवार के साथ रहता है। चोरों ने लाखों रुपए की नकदी और आभूषण चोरी कर लि। अगले महीने व्यापारी के बेटी की शादी है। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से एक कस्बा रबूपुरा में रहने वाले लोगों में पुलिस के प्रति रोष व्याप्त है।

पुलिस के मीडिया प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि सुशील जायसवाल मोटर स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह वह दुकान पर चले गए थे। दोपहर को उनकी पत्नी और बच्चे दूसरे मकान में चले गए। इसी दौरान चोरों ने रसोई की जाली तोड़कर घर में प्रवेश किया। 

उन्होंने बताया कि चोरों ने आलमारी का ताला तोड़कर अलमारी में रखी 60 हजार रुपए की नगदी और करीब 4 लाख कीमत के सोने- चांदी के आभूषण चोरी कर लिया। पीड़ित के बेटे की एक माह बाद शादी होने वाली है। सभी लोग शादी की तैयारियों में जुटे थे। इस घटना के चलते कस्बा रबूपुरा के व्यापारियों में भारी रोष है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष विजय तायल सहित कई व्यापारियों ने थाने पहुंचकर इस घटना को लेकर पुलिस के प्रति रोष जताया। उन्होंने इस घटना के जल्द खुलासा करने की मांग की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.