गौर यमुना सिटी में गुंडागर्दी, बदमाशों ने दो युवकों को जमकर पीटा

ग्रेटर नोएडा में बदमाशों के हौसले बुलंद : गौर यमुना सिटी में गुंडागर्दी, बदमाशों ने दो युवकों को जमकर पीटा

गौर यमुना सिटी में गुंडागर्दी, बदमाशों ने दो युवकों को जमकर पीटा

Tricity Today | Rabupura Police Station

Greater Noida News : जिले में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। लगातार मारपीट जैसी घटनाएं बढ़ती जा रही है। कभी ग्रेटर नोएडा वेस्ट तो कभी ग्रेटर नोएडा ईस्ट में आए दिन मामूली बात पर मारपीट के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली क्षेत्र का है। जहां पर कुछ दबंग किस्म के लोगों ने दो युवकों के साथ मारपीट की। बताया जा रहा है कि इस घटना में दोनों युवकों की हालत बेहद नाजुक है। उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

6-7 लोगों ने जमकर मारपीट की
मिली जानकारी के मुताबिक यह पूरी घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित गौर यमुना सिटी की है। जहां पर कुछ दबंग लोगों ने दो युवकों के साथ जमकर मारपीट की। करीब 6-7 लोग आए और युवकों के साथ मारपीट करने लगे। बदमाश लाठी-डंडे से लैस थे। उन्होंने युवकों को बहुत बुरी तरीके से पीटा। जिसमें गंभीर चोट आई है। यह घटना शनिवार की है।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना
बताया जा रहा है कि इस घटना में पूरी वीडियो वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मामले के बाद पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है, लेकिन जिले में बढ़ रहे ऐसे अपराध पुलिस के लिए चुनौती से कम नहीं है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.