धीरेन्द्र सिंह ने किया श्रीराम का भव्य स्वागत, कहा- आज का दिन 500 वर्षों तक नहीं भूलेंगे देश के बच्चे

Greater Noida : धीरेन्द्र सिंह ने किया श्रीराम का भव्य स्वागत, कहा- आज का दिन 500 वर्षों तक नहीं भूलेंगे देश के बच्चे

धीरेन्द्र सिंह ने किया श्रीराम का भव्य स्वागत, कहा- आज का दिन 500 वर्षों तक नहीं भूलेंगे देश के बच्चे

Tricity Today | धीरेन्द्र सिंह ने किया श्रीराम का भव्य स्वागत

Greater Noida News : आज राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक और धार्मिक अवसर पर जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह ने विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में राम यात्रा और राम गोष्टी का आयोजन करवाया। उन्होंने राम भक्तों के साथ जेवर और रबूपुरा में लाइव टीवी पर राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान को देखा और उसमें शामिल हुए।

आस्था और आराध्य का केंद्र राम लला
धीरेन्द्र सिंह ने राम लला को देश की आस्था और आराध्य का केंद्र बताया है। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण राम भक्तों का सौवर्णिम सपना है, जो आज साकार हो रहा है। उन्होंने रामजी के विषय में बोला प्रभु श्रीराम हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के सर्वोत्तम आयामों के प्रतीक हैं। वे बुराई के विरुद्ध निरंतर युद्धरत अच्छाई का आदर्श प्रस्तुत करते हैं। हमारे राष्ट्रीय इतिहास के अनेक अध्याय, प्रभु श्री राम के जीवन-चरित और सि‌द्धांतों से प्रभावित रहे हैं और उनके जीवन के आदर्शों को अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का इस दिव्य आयोजन के लिए आभार प्रकट किया एवं धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इन दोनों नेताओं ने राम मंदिर के लिए अटूट संकल्प और अदम्य साहस दिखाया है।

स्वच्छकारों को किया सम्मानित
धीरेन्द्र सिंह ने राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर स्वच्छकारों को शॉल भेंटकर सम्मानित किया, उन्होंने क्षेत्र के मंदिरों के चारों ओर और गलियों को साफ रखा। उनका योगदान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता ही सेवा है और राम राज्य की नींव है, उन्होंने स्वच्छकारों को राम भक्तों का अभिन्न अंग बताया और उनके प्रति सम्मान और सहानुभूति व्यक्त की।

सभी हिन्दू दलों का किया स्वागत
धीरेन्द्र सिंह ने आगे कहा कि राम नाम ही शक्ति है, राम नाम ही शांति है, राम नाम ही भक्ति है। राम मंदिर के निर्माण के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट, विश्व हिन्दू परिषद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, शिव सेना, बजरंग दल, अखिल भारतीय संत समिति, अखिल भारतीय आचार्य सभा, अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद, अयोध्या संत समिति, अयोध्या महापंचायत, अयोध्या वासियों, राम भक्तो को राम मंदिर के निर्माण में अपना सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि वे आगे भी राम भक्ति के साथ राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देते रहेंगे। उन्होंने अंत में राम लला की कृपा से अपने क्षेत्र के विकास और समृद्धि की कामना की।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.