विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया पुलिस का सम्मान, यह भाजपा नेता पुलिस कल्याण कोष में देंगे 1.11 लाख रुपए

Greater Noida Child Kidnap Case : विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया पुलिस का सम्मान, यह भाजपा नेता पुलिस कल्याण कोष में देंगे 1.11 लाख रुपए

विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया पुलिस का सम्मान, यह भाजपा नेता पुलिस कल्याण कोष में देंगे 1.11 लाख रुपए

Tricity Today | विधायक धीरेन्द्र सिंह ने किया पुलिस का सम्मान

Greater Noida : बीते दिनों नोएडा पुलिस ने एक ऐतिहासिक कामयाबी हासिल की थी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के मुताबिक नोएडा में अपराध काफी हद तक कम हो गया है। बीते दिनों ग्रेटर नोएडा में एक 11 साल के बच्चे का अपहरण हुआ था। जिसमें पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह की टीम में अपनी जान हथेली पर लेकर 11 साल के बच्चे को अपहरणकर्ताओं से मुक्त करवाया था। 

एनकाउंटर के दौरान बदमाश हुआ ढेर
इस ऑपरेशन के चलते दो पुलिसकर्मी घायल भी हुए। वहीं, बच्चे का अपहरण करने वाला और पूरी वारदात का मास्टरमाइंड शिवम यादव एनकाउंटर के दौरान ढेर हो गया। नोएडा पुलिस की प्रशंसा पूरे उत्तर प्रदेश में की जा रही है। इसी के चलते जेवर के विधायक ठाकुर धीरेंद्र सिंह ने ग्रेटर नोएडा पुलिस का सम्मान किया। धीरेंद्र सिंह ने पीड़ित बच्चे के पिता और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा और एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे समेत सभी पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री के विजन को नोएडा पुलिस ने आगे बढ़ाया
धीरेंद्र सिंह ने कहा, "उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जिस तरीके से प्रदेश की कानून व्यवस्था मजबूत हुई है, उसी को देखते हुए नोएडा पुलिस ने एक कदम आगे बढ़ते हुए अपहरण की घटना को कुछ ही घंटों में खोलकर प्रदेश के मुख्यमंत्री के विजन को आगे बढ़ाने का कार्य किया है। निश्चिततौर से जहां पुलिस की बुराइयां होती हैं, वहां अच्छे कार्य करने पर भी उनके अच्छे कार्यों से समाज को अवगत कराया जाए, जिससे उनकी हौसला अफजाई होगी और पुलिस अधिकारी ऐसी घटनाओं को खोलने के लिए आगे आएंगे।"

हरीश चंद भाटी ने की 1.11 लाख रुपए देने की घोषणा
धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा, "प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में कानून का राज है। यहां गुंडागर्दी करने वाले व्यक्तियों का कोई स्थान नहीं है। उत्तर प्रदेश आज अपराध मुक्त प्रदेश बनने की तरफ अग्रसर है।" इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष हरीश चंद भाटी ने पुलिस के इस बेहतरीन कार्य की प्रशंसा करते हुए कि पुलिस कल्याण कोष के लिए 01 लाख 11 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा भी की है।

इन पुलिसकर्मी को किया सम्मानित
इस मौके पर ग्रेटर नोएडा के डीसीपी अभिषेक वर्मा, अपर पुलिस उपायुक्त विशाल पांडे, सहायक पुलिस आयुक्त तृतीय बृजनंदन राय, कोतवाली प्रभारी इकोटेक प्रथम सरिता मलिक, कोतवाली प्रभारी जेवर अंजनी कुमार सिंह और सहायक पुलिस आयुक्त सौरभ श्रीवास्तव का क्षेत्र के लोगों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। धीरेंद्र सिंह ने अपहृत किए गए हर्ष के पिता मेघसिंह नागर, उसकी बहन रिंकी, आंचल, काजल, पिंकी, कंचन से मुलाकात भी की है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.