सिकंदराबाद में पिछड़ा वर्ग के बीच पहुंचे विधायक तेजपाल नागर, डॉ.महेश शर्मा के लिए मांगे वोट

Greater Noida : सिकंदराबाद में पिछड़ा वर्ग के बीच पहुंचे विधायक तेजपाल नागर, डॉ.महेश शर्मा के लिए मांगे वोट

सिकंदराबाद में पिछड़ा वर्ग के बीच पहुंचे विधायक तेजपाल नागर, डॉ.महेश शर्मा के लिए मांगे वोट

Tricity Today | पिछड़ा वर्ग के बीच पहुंचे विधायक तेजपाल नागर

Greater Noida News : सिकंदराबाद में पिछड़ा वर्ग के विषयों पर "चिंतन सम्मलेन" का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर मौजूद रहे। उन्होंने जनता को संबोधित किया। तेजपाल नागर ने कार्यक्रम के माध्यम से अबकी बार 400 पार का नारा दिया। उन्होंने डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगे हैं। 

पीएम मोदी और सीएम योगी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा
तेजपाल नागर ने इस दौरान कहा कि भाजपा ने हमेशा पिछड़े वर्ग के बारे में सोचा है। भारतीय जनता पार्टी सभी वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। भाजपा सभी लोगों को साथ लेकर चलती है और इसी को देश चलाना बोलते हैं। 

दूसरी सरकार में सिर्फ गुंडा और भ्रष्टाचार पैदा हुआ
इस दौरान तेजपाल नागर ने भारतीय जनता पार्टी की नीतियों और योजनाओं को गिनवाया। उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने कितनी तरक्की की है। इसके अलावा केवल देश का विकास भारतीय जनता पार्टी की सरकार में ही हो सकता है। बाकी पार्टी की सरकार में गुंडा और भ्रष्टाचार ही पैदा हो सकता है।

डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगे
तेजपाल नागर ने दादरी विधानसभा के गांव अच्छेजा, डेरी मच्छा और डेरी स्कैनर में डॉ.महेश शर्मा के पक्ष में वोट मांगे। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष राज नागर, ललित नागर, सतपाल नागर जी, राकेश नागर, लोकमन प्रधान और सुनील शर्मा कोट आदि लोग मौजूद रहे।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.