विधायक तेजपाल नागर ने 257 छात्रों को दिया छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को किया प्रेरित

अच्छी खबर : विधायक तेजपाल नागर ने 257 छात्रों को दिया छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को किया प्रेरित

विधायक तेजपाल नागर ने 257 छात्रों को दिया छात्रवृत्ति प्रमाण पत्र, मुख्य विकास अधिकारी ने बच्चों को किया प्रेरित

Social Media | विधायक ने कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किया

  • -विकास भवन में समारोह कार्यक्रम आयोजित हुआ
  • -छात्र-छात्राओं को दिए गए प्रमाण पत्र प्रदान।
     
Gautam Buddh Nagar : आज, 2 अक्टूबर को जिले के विकास भवन सभागार में छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र समारोह-2021 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। दादरी से भाजपा के विधायक तेजपाल नागर मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थिति रहे। इस अवसर पर विधायक ने कार्यक्रम में शामिल छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। 

मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने अनुसूचित जाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र प्रदान किए। आयोजित कार्यक्रम में पूर्व दशम छात्रवृत्ति एवं दशमोत्तर छात्रवृत्ति में अनुसूचित जाति के कुल 224, सामान्य वर्ग के 15, अन्य पिछड़ा वर्ग के 14 एवं अल्पसंख्यक वर्ग के 4 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति स्वीकृति प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह ने वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। 

उन्होंने कहा, जीवन में सफलता पाने के लिए कठिन परिश्रम एवं लगनशील होकर शिक्षा ग्रहण करो। उन्होंने सभी को मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी गरिमा खरे, जिला समाज कल्याण अधिकारी शैलेंद्र बहादुर सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी वीरेंद्र कुमार, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी हेमंत कुमार एवं जिला पंचायत राज अधिकारी कुंवर सिंह यादव उपस्थित रहे। जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने इस बारे में जानकारी दी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.