एमएलसी नरेंद्र भाटी हुए भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य ने दिलाई सदस्यता

BIG BREAKING : एमएलसी नरेंद्र भाटी हुए भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य ने दिलाई सदस्यता

एमएलसी नरेंद्र भाटी हुए भाजपा में शामिल, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य ने दिलाई सदस्यता

Tricity Today | एमएलसी नरेंद्र भाटी हुए भाजपा में शामिल

LUCKNOW : समाजवादी पार्टी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लग गया है। समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता और एमएलसी नरेंद्र भाटी बुधवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। भाजपा लखनऊ कार्यालय में उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम डॉ दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य ने नरेंद्र भाटी को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है। इस दौरान कई दिग्गज नेताओं ने भी भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है।

बुधवार को लखनऊ भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में कई दिग्गज नेताओं को सदस्यता दिलवाई है। नरेंद्र भाटी के अलावा सीपी चंद, रमा रंजन और रविशंकर पप्पू को भी सदस्यता दिलवाई है। भारतीय जनता पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव 2022 की तैयारी में जुट गई। बड़े और दिग्गज नेताओं का दलबदल होना शुरू हो गया है। भारतीय जनता पार्टी के अलावा कुछ लोग बहुजन समाज पार्टी और कांग्रेस से समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी से कांग्रेस में भी शामिल हो रहे हैं।

सपा के वफादार सिपाही भाजपा में हुए शामिल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डा.दिनेश शर्मा की मौजूदगी में इन सभी नेताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि कई दशकों से सपा के वफादार सिपाही और उसे ताकतवर बनाने वाले लोकप्रिय नेता नरेंद्र भाटी भाजपा से जुड़े हैं। इससे पार्टी मजबूत होगी और सपा का सफाया होगा। रविशंकर के आने से बलिया और आसपास के क्षेत्र में भाजपा मजबूत होगी। सीपी चंद ने भाजपा में वापसी की है। रमा निरंजन के आने से बुंदेलखंड में भाजपा मजबूत होगी।

भाजपा का जनाधार होगा मजबूत
उन्होंने कहा कि आज अखिलेश यादव को नींद नहीं आएगी। सपा से चुन-चुनकर कार्यकर्ताओं को भाजपा से जोड़ें। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा परिवार का हिस्सा बने चारों एमएलसी सपा के कद्दावर नेता रहे हैं। भाजपा में इनके आने से पार्टी के मजबूत जनाधार को और अधिक व्यापक बनाया जा सकेगा। वहीं, बताया जा रहा है कि समाजवादी पार्टी के सदस्यों को भाजपा में शामिल कराने में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा और भाजपा के उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने अहम भूमिका निभाई है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.