इन आठ हादसों को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी

नोएडा के खूनी एक्सप्रेसवे : इन आठ हादसों को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी

इन आठ हादसों को देखकर आपकी रूह कांप जाएगी

Tricity Today | नोएडा के खूनी एक्सप्रेसवे

नोएडा एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसे होना आम बात है। ऐसे ही 8 हादसों की वीडियो फुटेज ट्राइसिटी टुडे ने हासिल की हैं। जिन्हें देखकर आपकी रूह कांप जाएगी। इन हादसों की फुटेज देखकर सबसे बड़ी बात यह सामने आती है कि ट्रक और बस जैसे बड़े वाहन हादसों की ज्यादा वजह बनते हैं। पैदल चलने वाले भी ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं करते हैं। कई हादसे तो ऐसे देखने के लिए मिले हैं, जिनमें पैदल चलने वाले लोग सड़क पार करते वक्त कायदों का पालन नहीं करते और दूसरे वाहन इनकी वजह से हादसों का शिकार हो गए।



हम ऐसे ही आठ हादसों की वीडियो यहां पब्लिश कर रहे हैं। इनमें ट्रक, रोडवेज बस, कार, बाइक सवार और पैदल चलने वाले लोग हादसों की वजह बने हैं। वीडियो फुटेज देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसों की सबसे बड़ी वजह लापरवाही और ओवरस्पीडिंग हैं। अगर अकेले यमुना एक्सप्रेसवे की ही बात करें तो हर साल सैकड़ों दुर्घटनाएं होती हैं। इन दुर्घटनाओं में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो रही हैं।

यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे और मौतों का ब्यौरा
 
वर्ष हादसे मौतें
2012 275 33
2013 896 148
2014 771 98
2015 919 99
2016 1219 133
2017 763 146
2018 649 111
2019 560 195
2020 509 122

आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर 8 दिनों पहलेआगरा की तरफ से नोएडा की तरफ आती हुई एक मैक्स पिकअप गाड़ी कोहरे के कारण अनियंत्रित होकर एक्सप्रेस वे पर पलट गई। इसके बाद पीछे से आ रही तीन स्लीपर बस एक दूसरे से टकरा गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है और दर्जन से भी ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इसके अलावा यमुना एक्सप्रेसवे पर काफी स्थानों पर हादसे हुए हैं। माइलस्टोन 109 के समीप दो कैंटर भी आपस में टकरा गए हैं। दोनों व्यक्ति घायल हो गए हैं। हालांकि इस हादसे में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

31 दिन पहले भी यमुना एक्सप्रेसवे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ था। इस हादसे में कार में सवार 5 लोग जिंदा जल गए थे। यह हादसा गलत दिशा में आ रहे एक कंटेनर की वजह से हुआ था। यह हादसा सुबह करीब 4:30 बजे खंदौली थाना क्षेत्र में हुआ था। यमुना एक्सप्रेसवे पर एक आगरा से नोएडा की तरह एक स्विफ्ट डिजायर कार (यूपी 32 केवी 6788) आ रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 160 के नजदीक गलत दिशा में आ रहे एक कंटेनर ने कार में टक्कर मार दी। जिसके बाद कार में भीषण आग लग गई थी। जिसमें 5 लोग जिंदा जल गए थे।

ढाई महीने पहले यमुना एक्सप्रेसवे एक दर्दनाक हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। जिसमें रोडवेज बस में इनोवा कार ने पीछे से टक्कर मारी थी। इस हादसे में इनोवा कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.