भूख और बीमारी से तड़प रहे 4 बच्चों को मां छोड़कर गई, देवदूत बनकर पहुंची सूरजपुर पुलिस

ग्रेटर नोएडा पुलिस का मानवीय चेहरा : भूख और बीमारी से तड़प रहे 4 बच्चों को मां छोड़कर गई, देवदूत बनकर पहुंची सूरजपुर पुलिस

भूख और बीमारी से तड़प रहे 4 बच्चों को मां छोड़कर गई, देवदूत बनकर पहुंची सूरजपुर पुलिस

Tricity Today | डेल्टा मेट्रो स्टेशन के नीचे 4 बच्चे रह रहे

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा पुलिस का एक बार फिर मानवीय चेहरा देखने को मिला है। शहर में एक मेट्रो स्टेशन के नीचे 4 मासूम बच्चे बिना मां के रह रहे हैं। पिछले कुछ दिनों से लगातार ग्रेटर नोएडा की जनता ने इन मासूम बच्चों को देखा तो ट्विटर के माध्यम से अधिकारियों और महिला बाल विकास आयोग को जानकारी दी। जिसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। सूरजपुर पुलिस टीम के द्वारा बच्चों का इलाज करवाया जा रहा है। 

डेल्टा मेट्रो स्टेशन के नीचे रह रहे चारों बच्चे
सूरजपुर थाना प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, "मुझे सूचना प्राप्त हुई कि डेल्टा मेट्रो स्टेशन के नीचे 4 मासूम बच्चे रह रहे हैं। इनमें से कुछ बच्चे बीमार है। सूचना मिलने पर सूरजपुर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट करवाया। जहां पर पता चला कि इनमें से 3 बच्चों की हालत सामान्य और एक बच्चे को बुखार है।"

सबसे छोटे बच्चे को बुखार था
अवधेश प्रताप सिंह ने बताया, "छोटे बच्चा 5-6 माह का है। जब पुलिस टीम उसके पास पहुंची तो उसको तेज बुखार था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए द-हॉप अस्पताल में करवाया जा रहा है। अब उसकी हालत सामान्य है। बाकी बच्चे भी ठीक है। फिलहाल सभी को पुलिस निगरानी में रखा गया है।"

बच्चों की मां छोड़कर चली गई
अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि इन बच्चों की मां कुछ समय पहले अपने प्रेमी के साथ चली गई थी। उसके बाद से चारों बच्चे अनाथ की तरह रहे हैं। इन बच्चों के साथ इनका पिता अभिजीत दास ही रहता है, लेकिन वह शराब पीने का आदी है। अभिजीत दास राजमिस्त्री का काम करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस की तरफ से हर संभव मदद की जाएगी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.