महिला घर से गायब, पीछे छोड़ गई तीन छोटे-छोटे बच्चे और दुखी पति

Greater Noida : महिला घर से गायब, पीछे छोड़ गई तीन छोटे-छोटे बच्चे और दुखी पति

महिला घर से गायब, पीछे छोड़ गई तीन छोटे-छोटे बच्चे और दुखी पति

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : दनकौर थाना क्षेत्र में एक परिवार रहता था। परिवार के मुखिया ने कोतवाली में शिकायत दी है। उसने बताया कि उसकी पत्नी बीते शुक्रवार से गायब है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रहीहै। 

क्या है पूरा मामला
यह पूरा मामला दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव का है। जहां पर तीन बच्चों की मां संदिग्ध अवस्था में गायब हो गई। महिला का पति शुक्रवार को कोतवाली पहुंचा और पुलिस से मदद की गुहार लगाई। व्यक्ति ने बताया कि उनकी करीब 30 साल की पत्नी 3 अप्रैल से गायब है। उनके तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। 

पीड़ित ने पुलिस से मांगी मदद
पीड़ित ने बताया कि काफी तलाश करने के बावजूद भी पत्नी का कोई पता नहीं चल पाया। उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। महिला के लापता होने के बाद व्यक्ति काफी परेशान हो गया। इस मामले में पुलिस का कहना है कि गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और महिला की तलाश की जा रही है।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.