80 साल के बुजुर्ग का हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Greater Noida : 80 साल के बुजुर्ग का हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

80 साल के बुजुर्ग का हत्यारोपी गिरफ्तार, पुलिस मुठभेड़ में लगी गोली

Tricity Today | Symbolic Photo

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के दनकौर थाना क्षेत्र से बड़ी खबर सामने आ रही है। थाना पुलिस ने शुक्रवार की शाम को बिलासपुर कस्बे में रहने वाले एक 80 साल के बुजुर्ग की घर में घुसकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस बुजुर्ग के हत्यारोपी वसीम को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पुलिस और हत्यारोपी के बची हुई गोलीबारी में आरोपी को गोली लगी है। ग्रेटर नोएडा के एडिश्नल डीसीपी अशोक कुमार शर्मा ने बताया कि हत्यारोपी वसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है पूरा मामला
ग्रेटर नोएडा के बिलासपुर कस्बे में शुक्रवार की शाम 28 साल के वसीम ने 80 साल के बुजुर्ग अली मोहम्मद पर कहासुनी के बाद किसी नुकीली चीज से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। परिजन बुजुर्ग को अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वसीम मौके से फरार हो गया था। इस मामले में पुलिस का कहना था कि अली मोहम्मद और वसीम के बीच पहले से दुश्मनी थी। साल 2022 में, इस मामले में वसीम की शिकायत पर अली मोहम्मद के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी।

Copyright © 2023 - 2024 Tricity. All Rights Reserved.